Font by Mehr Nastaliq Web

प्रहसन

prahsan

अनुवाद : गिरधर राठी

यूजीनियों मोंताले

और अधिकयूजीनियों मोंताले

    माली खेत के कुकुरमुत्तों पर ज़िंदा है

    जिन्हें वह बेहतरीन मानता है,

    साहियाँ—दर्रों के प्यारे कटीले सुअर—

    ग़ायब हैं,

    मौसम अब बीच है,

    डबरों से गुज़रना होता है इन दिनों,

    लगातार घटती जा रही किरणों से

    सूरज रंग बदलवाता है

    जो कभी दौड़ता, कभी अलसाता और

    कभी फटता-सा दिखता है।

    दिल का हाल भी अपनी-अपनी राय पर

    मुनहसर है।

    ज़िंदगी का नाम—

    क़ब्ल इसके कि घुटने टेके

    अपने एवज़ी के सामने,

    वह उमड़ कर एकबारगी

    पल भर में कह जा सकती है

    सारा कुछ

    यही तो होता है हर दफ़ा

    कि कैलेंडर बदल जाता है कोई ग़ौर नहीं करता

    स्रोत :
    • पुस्तक : दरवाज़े में कोई चाबी नहीं (पृष्ठ 279)
    • संपादक : वंशी माहेश्वरी
    • रचनाकार : यूजीनियों मोंताले
    • प्रकाशन : संभावना प्रकाशन
    • संस्करण : 2020
    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    ‘हिन्दवी डिक्शनरी’ हिंदी और हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के शब्दों का व्यापक संग्रह है। इसमें अंगिका, अवधी, कन्नौजी, कुमाउँनी, गढ़वाली, बघेली, बज्जिका, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, मगही, मैथिली और मालवी शामिल हैं। इस शब्दकोश में शब्दों के विस्तृत अर्थ, पर्यायवाची, विलोम, कहावतें और मुहावरे उपलब्ध हैं।

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY