Font by Mehr Nastaliq Web

परवाह अब ज़्यादा मत किया करो

parvah ab zyada mat kiya karo

अरुणिमा अरुण कमल

अरुणिमा अरुण कमल

परवाह अब ज़्यादा मत किया करो

अरुणिमा अरुण कमल

और अधिकअरुणिमा अरुण कमल

    काँधे से दुपट्टा सरक जाने की परवाह

    अब ज़्यादा मत किया करो,

    उनको...उनकी सोच पर छोड़ दिया करो!

    समाज की आँखों से स्वयं को देखो,

    स्वयं को सदा अपनी नज़र से परखो;

    अपनी आँखो में, अपने सपने तैरें

    अपने सपनों को स्वतंत्र मोड़ दिया करो!

    उनको...उनकी सोच पर छोड़ दिया करो!

    यूँ अनमनेपन में अपनी रातें मत गुजारो,

    काले बादलों से झाँकती भोर को निहारो;

    अपनी अकुलाती ख़्वाहिश को बाहर लाओ,

    मन की बाधाओं को झटककर तोड़ दिया करो!

    उनको...उनकी सोच पर छोड़ दिया करो!

    अपने रंग पर जाओ, ही क़द पर,

    बस ध्यान बना रहे अपने मकसद पर;

    जब भी इच्छाएँ कुम्हलाने लगें,

    स्वयं को हल्के झकझोर दिया करो!

    उनको...उनकी सोच पर छोड़ दिया करो!

    बाधाएँ सिकुड़कर छोटी हो रही हैं,

    अब रोटी इतनी भी मुश्किल नहीं है;

    बस पथ पर मिली चुनौतियों को,

    अपने आत्मविश्वास से जोड़ दिया करो!

    उनको...उनकी सोच पर छोड़ दिया करो!

    स्रोत :
    • रचनाकार : अरुणिमा अरुण कमल
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    संबंधित विषय

    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    ‘हिन्दवी डिक्शनरी’ हिंदी और हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के शब्दों का व्यापक संग्रह है। इसमें अंगिका, अवधी, कन्नौजी, कुमाउँनी, गढ़वाली, बघेली, बज्जिका, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, मगही, मैथिली और मालवी शामिल हैं। इस शब्दकोश में शब्दों के विस्तृत अर्थ, पर्यायवाची, विलोम, कहावतें और मुहावरे उपलब्ध हैं।

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY