Font by Mehr Nastaliq Web

बोतेव शिखर पर प्रार्थना

botev shikhar par pararthna

अनुवाद : रमेश कौशिक

मातेई शोप्किन

मातेई शोप्किन

बोतेव शिखर पर प्रार्थना

मातेई शोप्किन

और अधिकमातेई शोप्किन

    देश पुरातन मेरे

    श्वेत अस्थियाँ और धवल हिम तुमको घेरे

    क्रुद्ध देश मेरे

    मनोव्यथा से और अबाधित रक्तपात से काले पड़ते

    दे दो मुझको क्रांति-गीत वे

    जिनको विद्रोही गाते थे

    लिए हरित आभामय ध्वज को

    जिस पर बल्गारी सिंह खड़ा।

    अपने जड़ीभूत घावों की गहरी पीड़ा मुझको दे दो

    तथा साथ में मारित्स, ओगोस्त और वित का

    तिक्त विलाप...

    मैं हथेलियों पर ले अपनी युवा आत्मा

    किसी उपासक-सा

    पर्वत की चोटी से ऊपर उठा रहा हूँ

    जहाँ बादलों का कुहरा और गीत-गाथाएँ

    एक-दूसरे से आलिंगित।

    मेरे देश, प्रार्थना तुमसे करो मदद मेरी

    मैं जब तक जीऊँ

    तब तक दिन औ' रात सदा ही तुमको प्यार करूँ

    चट्टानों पर मुझे झुलाओ

    गहरे तल में दुलरा करके मुझे सुलाओ

    घड़ियाल और सदा रहे द्युतिमान

    कि ऐसी खड्ग बनाओ।

    मैं तेरे कवियों, योद्धाओं का वंशज हूँ, वारिस हूँ

    मैं उन-सा ही अंतिम क्षण तक और धराशायी होने तक

    तेरी उज्ज्वल परंपरा को निर्वाहित कर सकता हूँ

    युद्ध-क्षेत्र में निर्भय होकर सबसे पहले

    प्राणों की बलि दे सकता हूँ।

    बनो सहायक, मैं केवल गीत तुम्हारे गाऊँ

    बनो सहायक, मैं सिर्फ़ तुम्हारे लिए रोऊँ

    दुःख पाऊँ

    बनो सहायक, मैं तेरी हवा संग

    तेरे गेहूँ के खेतों, तेरी नदियों, तेरी मिट्टी के संग

    रहूँ झनझनाता

    बनो सहायक, मैं तेरे गीतों के संग

    शांत भाव से नरक चला जाऊँ

    स्वर्ग चला जाऊँ

    उन तेरे गीतों के संग जो तुम गाती हो

    मेरी देवी बल्गारी भू!

    स्रोत :
    • पुस्तक : बल्गारियाई कविताएँ (पृष्ठ 140)
    • संपादक : रमेश कौशिक
    • रचनाकार : मातेइ शोप्किन
    • प्रकाशन : पराग प्रकाशन
    • संस्करण : 1985

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY