Font by Mehr Nastaliq Web

मैक्सिको शहर के जीव-जंतु

meksiko shahr ke jeev jantu

कारला फ़ाएसलेर

कारला फ़ाएसलेर

मैक्सिको शहर के जीव-जंतु

कारला फ़ाएसलेर

और अधिककारला फ़ाएसलेर

    अजीब तरह के जीव हैं ये

    पैदा हुए सड़न में

    कायाकल्प हुई पिघलते प्लास्टिक की ताप के पास।

    उबलते हैं सीमेंट में,

    कीलों के बिच्छू,

    बेकार रुई के स्तनपायी जीव जिनकी चमड़ी पर

    पढ़े जा सकते हैं जगमगाते फोड़े-फुंसियाँ।

    चोर बाज़ार के कूड़े से संतृप्त थूथनें

    मैकेनिक की दुकानों का शहद चूसती हैं।

    उनकी महक तारपीन-सी, उनका पसीना ग्लिसरीन।

    आसमान की इमारत में,

    बिजली की पंछी, परमाणु पंखों के पर लिए,

    तितलियाँ प्रदर्शित करतीं ब्रांडों के लोगो,

    जापानी बंदर।

    मछलियाँ पसरी हुई टंकियों में

    इतवार के भोज के बाद।

    जीव जो हमारे अंदर बसते हैं

    तेज़ी से भोजन करते हैं

    चाटते जाते हैं जो कुछ बाक़ी है हममें

    गुप्त नालियों में, और फ़ुटपाथों पर :

    मल-मूत्र और बाल, हज़ारों नाख़ून कटे हुए

    उखाड़ी गईं कोशिकाएँ, बलगम के ढेर

    जीते हैं हम असंभव में संभव को,

    गंतव्य उस जगह का स्वयंभू है जो

    वह महान शहर

    किसी आकार लेती फ़ोटो-जैसा।

    स्रोत :
    • पुस्तक : यह संपन्नता बिखरी हुई (पृष्ठ 291)
    • संपादक : श्यामा प्रसाद गांगुली, मीनाक्षी संद्रियाल
    • रचनाकार : कवि के साथ अनुवादक श्यामा प्रसाद गांगुली, मीनाक्षी संद्रियाल
    • प्रकाशन : साहित्य अकादेमी एवं ग्रूलाक
    • संस्करण : 2006

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY