Font by Mehr Nastaliq Web

मज़दूर दिवस

mazdur divas

राजेश राजभर

अन्य

अन्य

राजेश राजभर

मज़दूर दिवस

राजेश राजभर

और अधिकराजेश राजभर

    मज़दूर दिवस पर मज़दूरी,

    गिर कर बोली—आराम नहीं,

    अर्थ-व्यर्थ की आग में जलता—

    ‘छुछे’ हाथों काम नहीं?

    आवाज़ नहीं है—तेरी लाठी में,

    हे शासन के रखवाले—

    मिटता गाँव ग़रीब छीनते गए निवाले,

    असंख्य निर्धन श्रमजीवी

    जो अधिकारों से वंचित हैं,

    अनभिज्ञ सुस्त शासन की विफलता,

    सत्ताधीश कलंकित है!

    असहाय आर्थिक तंहाई,

    विकट डरावनी परछाई

    माटी सी ढलती गलियों में

    जो बेच गए लाखों सपने—

    अब उनके पथ का नाम नहीं...!

    आधार निराधार निरंतर

    विचलित व्यवस्थाओं की मार—

    श्रमशील’ को लिलती,

    भूख, ग़रीबी, भ्रष्टाचार!

    मुखड़े पर मुस्कान लिए—

    श्रमदान की शान लिए

    अपमानित नित-निश्छलता,

    श्रीमंतो का बजता डँका—

    रूकता बस संग्राम नहीं...!

    रोटी टूट गई टुकड़ों में

    जनसमूह की चीख़ बताए!

    ब्याकुल मन-मज़दूर दिवस पर,

    खैराती ‘आडंबर’ आए,

    बढ़ती जाए शाख बड़ों की

    सफ़ेद पोश, धूर्त मक्कारों की

    सिमटती मज़दूरी की रेखा,

    जीवन जीना आसान नहीं...!

    मज़दूर दिवस पर मज़दूरी

    गिर कर बोली आराम नहीं।

    स्रोत :
    • रचनाकार : राजेश राजभर
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY