Font by Mehr Nastaliq Web

लेट होने वाला प्रेम

let hone vala prem

ज्योति शर्मा

ज्योति शर्मा

लेट होने वाला प्रेम

ज्योति शर्मा

और अधिकज्योति शर्मा

    चालीस नहीं बयालीस के बाद हुआ प्रेम

    वह भी छियालीस के उस मर्द से

    दोनों के ही जीवन में

    जब प्रेम आने की संभावना उतनी थी

    जितना बिना जन्मदिन के केक खाने की होती है

    उस सफ़ेद दाढ़ी पर मैं फ़िदा थी

    वह मेरी किस बात पर शैदाई है

    मैंने पूछा

    तो कहा यह जो तुम जरा जरा मोटी हो

    फ़िगर से रोमन आर्ट सी

    लगती हो बिल्कुल

    टाइटेनिक की नायिका-सी

    हाँ हम उस ज़माने के है

    जब हर लड़का टाइटैनिक की नायिका को

    बिना कपड़ों के लिए देखकर आहें भरता था

    और हर लड़की उसी नायिका-सी

    कपड़े उतारकर

    बस एक पन्ने का लॉकेट पहन

    अपनी तस्वीर बनवाना चाहती थी

    हम दोनों महंगी विदेशी सुगंध लगाकर मिलते

    दोनों शादीशुदा थे लिहाजा दोपहरों को मिलते

    जब बाहर लू चलती थी

    हम पर बारिश होती

    हम जुलाई में डूबते उतरते बॉम्बे हो जाते

    ज़िंदगी मणिरत्नम की फ़िल्म

    बॉम्बे की तरह लगती भीगी हुई, म्यूजिकल और बेचैन

    मैं लाल अंतर्वस्त्र पहनती वह सलेटी

    ऐसे हमने बूढ़े होने से ठीक पहले

    जवान होना सीखा

    स्रोत :
    • रचनाकार : ज्योति शर्मा
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY