Font by Mehr Nastaliq Web

किसके लिए छत, तो किसी के लिए झर

kiske liye chhat, to kisi ke liye jhar

तैबा हबीब

तैबा हबीब

किसके लिए छत, तो किसी के लिए झर

तैबा हबीब

और अधिकतैबा हबीब

    तुम ने कभी देखी है कड़ी धूप की तपन

    जो आँखों में सीधे लगे भाले की तरह

    जिसको देखने के बाद

    देखे अँधेरा चारों ओर

    इंसानी मोटी चमड़ी को भी देखा मैंने

    झुलसते हुए

    सूखे होठों की तलब

    और लाल जड़ों को फैलते देखा आँखों में

    कड़ी धूप की कड़क रौशनी

    किसके लिए होती होगी

    वो जो चाहते है देखना

    वो जो है अँधेरे के ख़िलाफ़

    झुलसने के बाद नज़र आता है सब

    छाँव का मतलब

    पानी की परिभाषा

    जीवन में महसूस करना चाहिए एक बार

    झुलसन को

    जिसकी तपन लगे आग की तरह

    ताकि समझ में आए इंसान,

    और बन सको किसके लिए छत

    तो किसी के लिए झर।

    स्रोत :
    • रचनाकार : तैबा हबीब
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    संबंधित विषय

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY