Font by Mehr Nastaliq Web

किलकारियाँ

kilkariyan

मिथिलेश श्रीवास्तव

और अधिकमिथिलेश श्रीवास्तव

    नीचे से सोसाइटी के केंद्रीय पार्क से

    बच्चों का चहकना, उछलना और शोर मचाना

    आश्वस्त कर गया है कि पदचापें उस तरफ़ नहीं गई हैं

    बच्चों को क्या पता पदचापें क्या होती हैं

    बूटों की आवाज़ें क्या होती हैं

    एक साथ पैरों का उठना और गिरना क्या होता है

    बच्चों को तो यह भी नहीं पता कि उठे हाथ क्या कहते हैं

    पिता पूछते हैं तो वे एक हाथ उठाकर हामी भरते हैं

    हाथ उठाने का एक यही अर्थ अगर उन्होंने आत्मसात् कर लिया

    तो क्या होगा

    इन किलकारियों को कुचलती हुई कुछ पदचापें

    लिफ़्ट की ओर से बाहर आई हैं।

    स्रोत :
    • रचनाकार : मिथिलेश श्रीवास्तव
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    संबंधित विषय

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY