Font by Mehr Nastaliq Web

कचनार के फूल

kachnar ke phool

सुमेधा

सुमेधा

कचनार के फूल

सुमेधा

और अधिकसुमेधा

    एक लड़की थी

    बहुत सुंदर

    अमलतास के फूलों-सी

    लहलहाती हुई हवा में

    हँसती थी

    गाती थी

    सिग्नल पर बेचती थी फूल।

    सूरजमुखी, गुलाब, कुमुदिनी

    और जाने क्या-क्या

    वही जानती थी उन फूलों के नाम।

    फूलों को ख़ूब करीने से सजाकर

    उनके रंग रूप और ख़ासियत बताती

    गाड़ियों के पीछे-पीछे दौड़ती थी

    एक दिन किसी गाड़ी के पीछे भागती हुई

    ट्रक के नीचे गई

    फूल उसकी पकड़ से छूटकर

    सड़क पर बिखर गए

    बेतरतीब!

    एक भिखारी बता रहा था

    जहाँ उसे दफ़नाया गया

    जाने कैसे

    वहाँ हरदम बिखरे रहते हैं

    कचनार के फूल!

    स्रोत :
    • रचनाकार : सुमेधा
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    संबंधित विषय

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY