Font by Mehr Nastaliq Web

झरना

jharna

अनुवाद : श्यौराजसिंह जैन

बहता, बहता, बहता है एक झरना;

क्या महत्त्व रखती उसमें मेरी बूँद अदना?

देखो, बनता इंद्रधनुष बनता पानी में,

जगमग, झिलमिल सहस्र रंगों में।

वह स्वप्न कि चमक सकूँ झरने में,

बूँद मदद मेरी करती बुनने में।

स्रोत :
  • पुस्तक : समकालीन यूगोस्लाव कविता-1 (पृष्ठ 61)
  • संपादक : श्यौराजसिंह जैन
  • रचनाकार : दोब्रिषा त्सेसारिच
  • प्रकाशन : बाहरी पब्लिकेशंस, नई दिल्ली
  • संस्करण : 1978

Additional information available

Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

OKAY

About this sher

Close

rare Unpublished content

This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

OKAY