Font by Mehr Nastaliq Web

जेल की डायरी—जो लिखी नहीं गई

jel ki Dayri—jo likhi nahin gai

ज्योति शर्मा

ज्योति शर्मा

जेल की डायरी—जो लिखी नहीं गई

ज्योति शर्मा

और अधिकज्योति शर्मा

    उन्होंने कवि को जेल भेजा

    उन्होंने पत्रकार को जेल भेजा

    उन्होंने प्रोफ़ेसर को जेल भेजा

    वो प्रोफ़ेसर

    जो आदिवासी बच्चों को

    पढ़ाता था

    नाज़िम,

    तुम्हें भी जेल हुई थी

    तुमने कहा था

    सबसे सुंदर समुद्र

    वो है जो अभी तक

    देखा नहीं गया।

    यहाँ भी लोग हैं

    जिन्होंने अभी तक

    बहुत कुछ नहीं देखा

    सिर्फ़ इसलिए

    कि उन्होंने देखना चाहा

    और सच बताना चाहा

    मेरी बेटी ने एक दिन पूछा

    माँ, अगर झूठ बोलने से

    जेल नहीं होती

    और सच बोलने से होती है

    तो सच बोलना चाहिए या नहीं?

    मैं उसे क्या जवाब देती?

    मैंने कहा

    बेटा

    जिस देश में यह सवाल

    बच्चे पूछने लगें

    उस देश को

    बहुत ज़रूरत है

    उन लोगों की

    जो सच बोलें

    वो सोचती रही

    मैं भी सोचती रही

    रात भर

    स्रोत :
    • रचनाकार : ज्योति शर्मा
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY