Font by Mehr Nastaliq Web

घिरा हुआ उद्यान

ghira hua udyaan

एनरीक़ गोंज़ालेज़ मार्तिनेज़

एनरीक़ गोंज़ालेज़ मार्तिनेज़

घिरा हुआ उद्यान

एनरीक़ गोंज़ालेज़ मार्तिनेज़

और अधिकएनरीक़ गोंज़ालेज़ मार्तिनेज़

    पुराने जर्जर मकान सा मेरा अपना प्रतीक्षारत मन

    जिस पर दस्तक दे रही हैं बार-बार

    —आवाज़ें जो हुआ करती थीं

    आत्माएँ जो कभी जन्मी ही नहीं

    भविष्य से या विस्मृत अतीत से आती हुई..

    प्यार की पहली रात की सांकेतिक आवाज़ें,

    पुराना पड़ा हुआ गीत चाँदनी रात में

    तमाम ज़िंदगी व्यर्थ खोजा हुआ अनपाया लक्ष्य...

    अब पहचान पाया इस आगंतुक को : एक ज़माना था जब

    इस आवाज़ से एक आवेग जाग उठता था—जिसे ज़िंदगी

    सुसंस्कृत संकोच से आज दबा ले जाती है

    आत्मा अब ख़ामोश हो गई है, बंद कर लिया है उसने

    अपना कक्ष, जला लिया है शाम का दिया...

    और अब अंदर से कोई जवाब नहीं आता

    स्रोत :
    • पुस्तक : देशान्तर (पृष्ठ 369)
    • संपादक : धर्मवीर भारती
    • रचनाकार : एनरीक़ गोंज़ालेज़ मार्तिनेज़
    • प्रकाशन : भारतीय ज्ञानपीठ, काशी
    • संस्करण : 1960
    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    ‘हिन्दवी डिक्शनरी’ हिंदी और हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के शब्दों का व्यापक संग्रह है। इसमें अंगिका, अवधी, कन्नौजी, कुमाउँनी, गढ़वाली, बघेली, बज्जिका, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, मगही, मैथिली और मालवी शामिल हैं। इस शब्दकोश में शब्दों के विस्तृत अर्थ, पर्यायवाची, विलोम, कहावतें और मुहावरे उपलब्ध हैं।

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY

    हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

    रजिस्टर कीजिए