Font by Mehr Nastaliq Web

मित्र को पत्र का एक अंश

mitr ko patr ka ek ansh

प्रभातरंजन

प्रभातरंजन

मित्र को पत्र का एक अंश

प्रभातरंजन

और अधिकप्रभातरंजन

    ...और, अब मैं,

    इस गहरे नीले नभ-सी उदासी और सफ़ेद उड़ते बादलों-सी

    निःसंगता में,

    अपने आपसे बात करने लगा हूँ,...

    मेरे मित्र,

    कुछ समय पूर्व मैंने कहीं पढ़ा था,

    —कि यह एक तरह की बीमारी है।

    तुम्हारी क्या राय है..?

    ...कुछ इस तरह,

    कि मैं उस समय,

    सब कुछ भूल-सा जाऊँ,

    बेबस, थकित...

    बातें संवादात्मक ढंग से होती हैं।

    उदाहरणार्थ...

    जब कंठ में ढेर-सा धुआँ उबाल खाता है,

    तब मैं हँसता हुआ...

    कहता हूँ, वाह मियाँ-रोओगे, वाह-वाह,

    ...क्या बचपना है...—

    और जब बेतहाशा, रंगीन बादलों-सी,

    खिलखिलाहटें उमड़ी आती हैं,

    (हालाँकि ऐसा बहुत कम होता है...)

    तब मैं, स्वयं को संयत कर

    गुरु गंभीर मुद्रा से, बुदबुदाता हुआ,

    ख़ुद को डाँटता-सा,

    कहता हूँ,

    यह क्या हर वक्त बकवास करते हो जी,

    चुप रहो...!...

    अथवा...

    ...ख़ैर, और भी कुछ इसी तरह की बातें। बातें तमाम हैं,...

    ...अच्छा,

    समय बहुत कम है।

    अपना हाल लिखना,

    शेष सब कुशल है।

    तुम्हारा ही...

    '...'।

    स्रोत :
    • पुस्तक : सूनी घाटी का गीत (पृष्ठ 51)
    • रचनाकार : प्रभातरंजन
    • प्रकाशन : साहित्य भवन प्राइवेट लिमिटेड, इलाहाबाद
    • संस्करण : 1959

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY