Font by Mehr Nastaliq Web

तुम्हारे ऊपर नहीं होते रिसर्च

tumhare uupar nahin hote risarch

विकास गोंड

विकास गोंड

तुम्हारे ऊपर नहीं होते रिसर्च

विकास गोंड

और अधिकविकास गोंड

    तुम्हारे समस्याओं पर नहीं होते हैं रिसर्च

    तुम्हारी मनोदशा की नहीं होती काउन्सलिंग

    तुमने दुकान से कभी नहीं ख़रीदी नींद की गोली

    तुम दिन भर हाड़तोड़ मेहनत के बाद

    जब पहुँचते हो घर

    नींद तुम्हें दूर से पहचान लेती है

    तुमने कभी नहीं समझा

    अवसादग्रस्त होने का अर्थ

    तुमने कभी नहीं किया मेडिटेशन

    तुम्हें कोई नहीं बताया स्वप्नविश्लेषण

    तुमने नही सुना मनोविदलता शब्द

    क्योंकि तुमने जल, जंगल, ज़मीन से ज़्यादा

    कुछ नहीं चाहा

    तुम्हारे अधिगम की प्रक्रिया में

    नहीं आतीं हैं किताबें

    नहीं आती है कलम

    बाबा सिखाते हैं शिकार करने का

    बेहतर उपाय

    उन्हें भी यहीं सिखाया गया था

    तुमने कभी नहीं देखा विश्वविद्यालय

    क्योंकि जंगल में नहीं होते विश्वविद्यालय।

    स्रोत :
    • रचनाकार : विकास गोंड
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY