Font by Mehr Nastaliq Web

एक अश्वेत लड़की का गीत

ek ashvet laDki ka geet

अनुवाद : सुरेश सलिल

लैंग्स्टन ह्यूज़

लैंग्स्टन ह्यूज़

एक अश्वेत लड़की का गीत

लैंग्स्टन ह्यूज़

और अधिकलैंग्स्टन ह्यूज़

    दक्खिन की ओर, बहुत दूर डिक्सी में

    (हाय, मेरे दिल चकनाचूर हो जा!)

    उन्होंने मेरे महबूब को लटका दिया

    चौराहे के एक दरख़्त से।

    दक्खिन की ओर, बहुत दूर डिक्सी में

    (ख़रोंचों से भरा जिस्म लटकता रहा)

    मैंने गोरे प्रभु ईसा से पूछा,

    प्रार्थना से क्या-कुछ मिलता है भगवान!

    दक्खिन की ओर, बहुत दूर डिक्सी में

    (हाय, मेरे दिल चकनाचूर हो जा!)

    मुहब्बत एक नंगी परछाई है

    मुर्दनी से सहमे एक नंगे दरख़्त की छाँव पर।

    स्रोत :
    • पुस्तक : रोशनी की खिड़कियाँ (पृष्ठ 194)
    • रचनाकार : लैंग्स्टन ह्यूज़
    • प्रकाशन : मेधा बुक्स
    • संस्करण : 2003

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY