Font by Mehr Nastaliq Web

दुपहिया चलाती युवतियाँ

duphiya chalati yuwatiyan

महेश चंद्र पुनेठा

अन्य

अन्य

महेश चंद्र पुनेठा

दुपहिया चलाती युवतियाँ

महेश चंद्र पुनेठा

और अधिकमहेश चंद्र पुनेठा

    मुख्य सड़क पर निकलता हूँ जब

    चलता हूँ बचते-बचाते हुए

    वहाँ निकलते हैं

    दो पहिया वाहनों में सवार

    हवा से बातें करते हुए

    नए ज़माने के नए युवक-युवतियाँ

    डर लगता है उनकी गति को देखकर

    गति में किसी तरह कम नहीं युवतियाँ भी

    सर्र...र्र...र्र... से युवकों को काट

    निकल जाती हैं आगे दुपहिया को लहराती हुई

    भय जाने कहाँ फुर्र हो गया उनका

    भय भी भयभीत हो गया हो उनकी गति से जैसे

    बहुत अच्छा लगता है उन्हें देखना

    सिर ऊँचा

    कंधे चौड़े

    नज़रें चौकन्नी

    डर लगता है देखकर उन्हें

    कि अब गिरी, तब गिरी

    पर वे गिरती नहीं है

    जैसे गति उन्हें थामे रहती है।

    स्रोत :
    • पुस्तक : दूसरा युवा द्वादश (पृष्ठ 180)
    • संपादक : निरंजन श्रोत्रिय
    • रचनाकार : महेश चंद्र पुनेठा
    • प्रकाशन : बोधि प्रकाशन
    • संस्करण : 2013

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY