धरती की तरह मैंने तब नहीं दिया ध्यान
dharti ki tarah mainne tab nahin diya dhyaan
निनो निकोलोव
Nino Nikolov
धरती की तरह मैंने तब नहीं दिया ध्यान
dharti ki tarah mainne tab nahin diya dhyaan
Nino Nikolov
निनो निकोलोव
और अधिकनिनो निकोलोव
माँ
मैं भूलने लग गया था तुम्हारी आवाज़
तुम्हारी शक्ल
लेकिन तुम्हारी जैसी आवाज़
तुम्हारी जैसी निगाह
मैंने अपनी बिटिया में पा ली है।
मौन वर्षों ने तुम्हें ढंक लिया है शांति से
धरती की तरह मैंने
तब नहीं दिया ध्यान
बहुत कम अवसर आते हैं
पुराने मित्रों के बीच में
तुम्हारा ज़िक्र करने के।
मैं महसूस नहीं करता हूँ
कोई अलगाव
लेकिन एक रास्ता है,
जिसे वरदान है समय की गति का
इसीलिए ऐसा है
दुःख की यह शिक्षा है :
प्रियतम जो होते हैं
हम भूल उन्हें भी जाते हैं।
- पुस्तक : बल्गारियाई कविताएँ (पृष्ठ 130)
- संपादक : रमेश कौशिक
- रचनाकार : निनो निकोलोव
- प्रकाशन : पराग प्रकाशन
- संस्करण : 1985
Additional information available
Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
About this sher
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.