Font by Mehr Nastaliq Web

धंधा जनकल्यान

dhandha jankalyan

मोहनलाल यादव

मोहनलाल यादव

धंधा जनकल्यान

मोहनलाल यादव

और अधिकमोहनलाल यादव

    हिंछ लाल हिंछा भरिके रिंकू के खूब पढ़ाए

    बीए फीए एम्मे फेम्मे सब डिगरी दिलवाए,

    मोर रिंकुआ होनहार हिंछू के बड़ा गुमान

    गाँव भरे के मूरख समझैं बेटवा के विद्वान।

    दिल्ली में पढ़वाएन, कोचिंग पटना में पढ़वाए

    गहना गुरिया बेंच बिकिन के महँगी फीस चुकाए,

    चार-पाँच सौ जगहा डालेन नौकरी के दरखास

    चप्पल घिसिग दउड़त दउड़त टुटी नौकरी आस।

    पहिले रिंकू नैन पुतरिया अब आँखी के सूल

    माटी भइ सारी मेहनत रुपियउ बहि गवा फिजूल,

    रात दिना गूगल पे रिंकू ढूँढ़ रहे रोजगार

    आसा-दीप बुझा अब कइसे होइ जिनिगिया पार?

    बाबू रात दिना फटकारें अम्मा आँसू गारइ

    करम फूटि गा तोहरे साथे मेहर ताना मारइ,

    पाँच साल तक माछी मारेन नाहीं राह सुझान

    नेता बनि रिंकू अब करते धंधा जनकल्यान।

    स्रोत :
    • पुस्तक : अलगौझी (पृष्ठ 40)
    • रचनाकार : मोहनलाल यादव
    • प्रकाशन : हंस प्रकाशन, नई दिल्ली
    • संस्करण : 2023

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY