Font by Mehr Nastaliq Web

देखना

dekhana

सुशील कुमार

और अधिकसुशील कुमार

    देखना

    आँखों में बिब का उतरना ही नहीं,

    बिंब का सचेतन होना भी है,

    देखना आपके ज़िंदा होने का प्रमाण है।

    देखते तो कैमरे भी हैं

    हम से कई गुना तेज़

    और ज़्यादा दूर तलक...

    लेकिन दृश्य की लिपियाँ

    नहीं पढ़ पाते!

    उनकी रेटीना में आँसू या आक्रोश नहीं आते।

    इस दुनिया में कई नयनसुख

    देखते हुए भी नहीं तजवीज पाते चीज़ों को।

    उनके लिए

    शहर सरगोशियों और बहसों की इबारत भर है।

    इन आँखों में नींद और नशा बहुत है।

    स्रोत :
    • रचनाकार : सुशील कुमार
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY