Font by Mehr Nastaliq Web

ऑफ़िस वाली शर्टें

aufis vali sharten

विकल्प दुबे

विकल्प दुबे

ऑफ़िस वाली शर्टें

विकल्प दुबे

और अधिकविकल्प दुबे

    ऑफ़िस वाली शर्टों को मिलती है

    ऑफ़िस वालों जैसी छुट्टी

    हर हफ़्ते बस एक दिन

    इतवार पूरा बीत जाता है

    धुलने, निचुड़ने, सूखने

    और पड़पड़ाने इस्त्री की तपिश में

    ताकि सोम से शनि

    मुड़ी आस्तीनें कर सकें भरसक काम

    कालर लगाए कड़क ठहाके

    और पॉकेट सहेज रखे

    अस्तित्व की पहचान सुरक्षित

    लैमिनेटेड पहचान-पत्र सी

    बहुत छुपाती हैं, रेगुलर-फिट में उभरती

    पीली थकान, महकते तनाव को

    दानेदार डिटरजेंट, नील, परफ्यूम से

    ऑफ़िस वाली शर्टें, लेकिन

    एक साल में चमक गवाँकर

    रिटायर कर दी जाती हैं, बिना फटे ही

    एक महँगी फॉर्मल शैर्ट का

    बर्तन के भाव बिक जाना

    कॉर्पोरेट जगत में रोज़ की बात है

    स्रोत :
    • रचनाकार : विकल्प दुबे
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY