Font by Mehr Nastaliq Web

आप ऐसा नहीं कर सकते

aap aisa nahin kar sakte

ग्वेन्डोलिन मैकवान

ग्वेन्डोलिन मैकवान

आप ऐसा नहीं कर सकते

ग्वेन्डोलिन मैकवान

और अधिकग्वेन्डोलिन मैकवान

    आप उनके साथ ऐसा नहीं कर सकते, ये मेरे लोग हैं

    मैं कविता की बात नहीं कर रही, मैं कला की बात नहीं कर रही

    आप उनके साथ ऐसा नहीं कर सकते, ये मेरे लोग हैं

    उनकी आँखों के सामने से यूँ क्षितिज छाँट नहीं सकते

    क़ब्र मुखर है, आपके किए का रखेगी लेखा

    लेखा रखूँगी मैं भी, कोई कला नहीं है

    यह एक तरह का विज्ञान है, एक तरह का शौक़

    एक तरह का ऐब, सिक्के जमा करने-सा

    इसका कुछ लेना-देना है घोड़ों के साथ

    मुद्रिकाओं और स्कूली ट्रॉफ़ियों के साथ

    इसका कुछ वास्ता शेरों के झुंड से है;

    इसका कुछ वास्ता अच्छे खाने और संगीत से है,

    और कुछ मतलब है ताक़त और नाच से

    आप उनके साथ ऐसा नहीं कर सकते, ये मेरे लोग हैं

    स्रोत :
    • पुस्तक : सदानीरा पत्रिका
    • संपादक : अविनाश मिश्र
    • रचनाकार : कवि के साथ अनुवादक रीनू तलवाड़ और प्रचण्ड प्रवीर

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY