हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
यंत्र
- स्रोत : संस्कृत
- शब्दभेद : संज्ञा, पुल्लिंग
यंत्र का हिंदी अर्थ
- तांत्रिकों के अनुसार कुछ विशिष्ट प्रकार से बने हुए आकार या कोष्ठक आदि, जिनमें कुछ अंक या अक्षर आदि लिखे रहते हैं और जिनके अनेक प्रकार के फल माने जाते हैं , तांत्रिक लोग इनमें देवताओं का अधिष्ठान मानते हैं , लोग इन्हें हाथ या गले में पहनते भी हैं , जंतर
- विशेष प्रकार से बना हुआ उपकरण; जो किसी विशेष कार्य के लिये प्रस्तुत किया जाय , औजार , जैसे,—(क) वैद्यक में तेल और आसव आदि तैयार करने के अनेक प्रकार के यंत्र होते हैं , (ख) प्राचीन काल में भी अनेक ऐसे यंत्र बनते थे, जिनसे दूर से ही शत्रुओं पर प्रहार किया जाता था
- किसी खास काम के लिये बनाई हुई कल या औजार , जैसे,— आजकल संसार में सैकड़ों प्रकार के यंत्र प्रचलित है, जिनकी सहायता से सैकड़ों हजारों आदमियों का काम एक या दो आदमी कर लेते हैं