हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
सूंघना
सूंघना का हिंदी अर्थ
- किसी पदार्थ की गंध जानने के उद्देश्य से उसे नाक के पास ले जाकर साँस खींचना। जैसे-फूल सूंघना।
- कोई विशेष जानकारी प्राप्त करने के लिए उक्त क्रिया करना। जैसे रीछ ने उस मृतप्राय व्यक्ति को सूंघा। मुहा०-जमीन सूंघना-बैठे बैठे इस प्रकार ऊँघना कि सिर बार बार जमीन की ओर झुकता रहे। (व्यंग्य) (किसी छोटे का) सिर सूंघना = अपनी मंगल-कामना प्रकट करने के लिए छोटों का मस्तक सूंघना या सूंघने का नाट्य करना। (किसी को) साँप सूंघना साँप का काटना जिससे आदमी मर जाता है। (व्यंग्य) जैसे-बोलते क्यों नहीं क्या साँप सूंघ गया है ?