हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
शांत
- स्रोत : संस्कृत
- शब्दभेद : विशेषण
शांत का हिंदी अर्थ
- जिसमें वेग, क्षोभ या क्रिया न हो, ठहरा हुआ, रुका हुआ, बंद, जैसे—अंधड़ शांत होना, उपद्रव शांत होना, झगड़ा शांत होना
- (कोई पीड़ा, रोग, मानसिक वेग आदि) जो जारी न हो, मिटा हुआ, जैसे—क्रोध शांत होना, पीड़ा शांत होना, ताप शांत होना
- जिसमें क्रोध आदि का वेग न रह गया हो, जिसमें जोश न रह गया हो, स्थिर