Font by Mehr Nastaliq Web

हिन्दवी शब्दकोश

हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।

साज़

  • स्रोत : फ़ारसी
  • शब्दभेद : संज्ञा, पुल्लिंग

साज़ का हिंदी अर्थ

  • सजाने की क्रिया या भाव, सजावट का काम
  • किसी चीज़ को सजाने के बाद उपस्थित दृश्य, सजावट, ठाट-बाट
  • वे चीज़ें जिनकी सहायता से सजावट की जाती है, वह उपकरण जिसकी आवश्यकता सजावट आदि के लिए होती हो, ठाठ-बाट या सजावट के लिए उपयोग की जाने वाली वस्तुएँ, सजावट का सामान, जैसे—घोड़े का साज़—(ज़ीन, लगाम, तंग, दुमची आदि), लहँगे का साज़—(गोटा, पट्ठा, किनारी आदि), बरामदे का साज़—खंभे, घुड़िया आदि)

हिन्दवी डिक्शनरी पर 'साज़' से संबंधित विस्तृत अर्थ खोजिए।