हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
पता
- शब्दभेद : संज्ञा, पुल्लिंग
पता का हिंदी अर्थ
- किसी विशेष स्थान का ऐसा परिचय जिसके सहारे उस तक पहुँचा अथवा उसकी स्थिति जानी जा सके , किसी वस्तु या व्यक्ति के स्थान का ज्ञान करानेवाली वस्तु, नाम या लक्षण आदि , किसी का स्थान सूचित करनेवाली बात जिससे उसको पा सकें , किसी का अथवा किसी के स्थान का नाम और स्थिति परिचय जैसे,—(क) आप अपने मकान का पता बतावें तब तो कौई वहाँ आवे , (ख) आपका वर्तमान पता क्या है , क्रि॰ प्र॰—जानना , —देना , —बताना , —पूछना , यौ॰—पता ठिकाना = किसी वस्तु का स्थान और उसका परिचय
- चिट्टी की पीठ पर लिखा हुआ वह लेख जिससे वह अभीष्ट स्थान को पहुँच जाती है , चिट्ठी की पीठ पर लिखी हुई पते की इबारत , क्रि॰ प्र॰—लिखना
- खोज । अनुसंधान । सुराग । टोह । जैसे,—आठ रोज से उसका लड़का गायब है, अभी तक कुछ भी पता नहीं चला । क्रि॰ प्र॰—चलना , —देना , —मिलना , —लगना , —लेना , यौ॰—पता निशान = (१) खोज की सामग्री , वे बातें जिनसे किसी के संबंध में कुछ जान सकें , जैसे,—अभी तक हमको अपनी किताब का कुछ भी पता निशान नहीं मिला , (२) अस्तित्वसूचक चिह्न , नामनिशान , जैसे,—अब इस इमारत का पता निशान तक नहीं रह गया