हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
नाड़ा
नाड़ा का हिंदी अर्थ
- सूत की वह मोटी डोरी, जिससे स्त्रियाँ घाघरा बाँधती हैं। इजारबंद। नीबी। मुहा०-नाड़ा खोलना = किसी के साथ संभोग करने के लिए उद्यत होना। (बाजारू)
- वह पीला या लाल रँगा हुआ गंडेदार सूत जिसका उपयोग देव पूजन आदि में होता है। मौली। मुहा०-नाड़ा बाँधना = किसी को कोई कला या विद्या सिखलाने के लिए अपना शिष्य बनाना।