हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
घबराना
घबराना का हिंदी अर्थ
- आशंका या भय उत्पन्न होने पर मन में धुकधुकी होने लगना। डर के कारण हृदय काँपने लगना। कुछ विकल होना। जैसे-(क) अधिकारी के नाम से ये कर्मचारी घबराते हैं। (ख) इन बीमारियों से शहरवाले घबरा गये हैं।
- कोई काम करने से भय आदि के कारण हिचकना। जैसे-थाने जाने से वह न जाने क्यों घबराता है।