हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
दूध
- स्रोत : हिंदी
- शब्दभेद : संज्ञा, पुल्लिंग
दूध का हिंदी अर्थ
- सफे़द रंग का वह प्रसिद्ध तरल पदार्थ जो स्तनपायी जीवों की मादा के स्तनों में रहता है और जिससे उनके बच्चों का बहुत दिनों तक पोषण होता है, पय, दुग्ध
- अनाज के हरे बीजों का रस जो पीछे से जमकर सत्त हो जाता है
- दूध की तरह का वह तरल पदार्थ जो अनेक प्रकार के पौधों की पत्तियों और डंठलों में रहता और उनके तोड़ने पर निकलता है, जैसे— मदार का दूध, बरगद का दूध