Font by Mehr Nastaliq Web

हिन्दवी शब्दकोश

हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।

दो

  • शब्दभेद : विशेषण

दो का हिंदी अर्थ

  • एक और एक , तीन से एक कम
  • दो
  • जो गिनती में एक से एक अधिक हो। तीन से एक कम। पद-दो-एक-एक से एक या दो अधिक। कुछ। जैसे-उनसे दो-एक बातें कर लो। दो चार-दो, तीन अथवा चार। कुछ। थोड़ा। जैसे-दो-चार दिन बाद आना, दो दिन की बहुत थोड़े समय का, हाल का, जैसे-यह तो अभी दो दिन की बात है, किसके दोसिर हैं ? = किसे फालतू सिर है ? कौन व्यर्थ अपने प्राण गवाना चाहता है, मुहा०-(आँखें) दो-चार होना = सामना होना, (किसी से) दो-चार होना = भेंट या मुलाकात होना, दो दो बातें करना संक्षिप्त परंतु स्पष्ट प्रश्नोत्तर करना, साफ-साफ कुछ बातें पूछना और कहना, दो नावों पर पैर रखना = दो आश्रमों या दो पक्षों का अवलंबन करना, ऐसी स्थिति में रहना कि जब जिधर चाहे, तब उधर मुड़ या हो सकें

हिन्दवी डिक्शनरी पर 'दो' से संबंधित विस्तृत अर्थ खोजिए।