हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
दीक्षांत
- स्रोत : संस्कृत
- शब्दभेद : संज्ञा, पुल्लिंग
दीक्षांत का हिंदी अर्थ
- वह अवभृत यज्ञ जो किसी यज्ञ के समापनांत में उसकी त्रुटि आदि के दोष की शांति के लिए किया जाता है
- विश्वविद्यालयों में परीक्षोत्तीर्ण स्नातकों को उपाधि या प्रमाण-पत्र प्रदान करने का अवसर
- किसी गुरुकुल या विद्यालय में अध्ययन क्रम की समाप्ति, उच्च शिक्षा के अध्ययन का संपन्न होना