हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
दीदा
दीदा का हिंदी अर्थ
- आँख का डेला।
- आँख। नेत्र। क्रि० प्र०-फूटना।-मटकाना। मुहा०-दीदे का पानी ढल जाना-बुरा काम करने में लज्जा का अनुभव न होना। निर्लज्ज हो जाना। दोदे-गोड़ों के आगे आना किसी किये हुए बुरे काम का बुरा फल मिलना। (स्त्रियों का शाप) जैसे तू मेरे साथ जो-जो कर रही है, वह सब तेरे दीदे-गोड़ों के आगे आवेगी अर्थात् इसका बुरा फल तुझे इस रूप में मिलेगा कि तू अंधी और लूली लँगड़ी हो जायगी या बहुत कष्ट भोगेगी। (किसी की तरफ) दोदे निकालना क्रोध की दृष्टि से देखना। आँखें नीली-पीली करना। दीदे पट्टम होना आँखों का फूट जाना। अंधा हो जाना। (स्त्रियाँ) दीदे फाड़कर देखना अच्छी तरह आँखें खोलकर अर्थात् ध्यानपूर्वक देखना। २. दृष्टि। नजर।