हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
डिगरी
डिगरी का हिंदी अर्थ
- किसी अधिकारी की दी हुई आज्ञा या किया हुआ निर्णय।
- लोक व्यवहार में, दीवानी न्यायालय का वह निर्णय या फैसला जिसमें यह कहा जाता है कि अमुक पक्ष दूसरे पक्ष से इतना धन पाने अथवा अमुक सम्पत्ति लेने का अधिकारी है। क्रि० प्र०-पाना।-मिलना। पद-डिगरीदार। (देखें) मुहा०-डिगरी जारी करना = अदालत के फैसले के मुताबिक किसी जायदाद पर कब्जा करने या प्रतिपक्षी से प्राप्य धन प्राप्त करने की विधिक प्रक्रिया करना या कराना। डिगरी देना = दीवानी न्यायालय का किसी के पक्ष में यह निर्णय करना कि इसे प्रतिपक्षी से अमुक सम्पत्ति या इतना धन मिले। पद-जर डिगरी वह रकम जिसके सम्बन्ध में किसी को दीवानी न्यायालय से डिगरी मिली हो। स्त्री० [अं०] १. किसी प्रकार के क्रम या श्रृंखला में का कोई निश्चित विभाग। अंश। कला। जैसे-ज्वर (या तापमान) १०२ डिगरी है। २. विश्वविद्यालय की वह उपाधि या प्रमाण-पत्र जो इस बात का सूचक होता है कि अमक व्यक्ति अमक संज्ञावाली उच्च परीक्षा में उत्तीर्ण हो चुका है।