हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
बरकत
- स्रोत : अरबी
- शब्दभेद : संज्ञा, स्त्रीलिंग
बरकत का हिंदी अर्थ
- किसी पदार्थ की अधिकता , बढ़ती , ज्यादती , बहुतायत , कमी न पड़ना , पुरा पड़ना , विशेष—इस शब्द का प्रयोग साधारणतः यह दिखलाने के लिये होता है कि बस्तु आवश्यकतानुसार पूरी है ओर उसमें सहसा कमी नहीं हो सकती , जैसे,—(क) इकट्ठी खरीदी हुई चीज में बड़ो बरकत होती है , (ख) जिस चीज में तुम हाथ लगा दोगे, उसकी बरकत जाती रहेगी
- लाभ , फायदा , जेसे,— (ख) जैसी नीयत वैसी बरकत , (ख) इस रोजगार में बरकत नहीं है
- वह बधा हुआ पदार्थ या धन आदि जो इस विचार से पीछे छोड़ दिया जाता है कि इसमें ओर वृद्धि हो , जैसे,—(क) थैली बिल्कुल खाली मत कर दो, बरकत का एक रुपया तो छोड़ दो , (ख) अब इस घड़े में है ही क्या, खाली बरकत बरकत है