हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
बढ़ना
- स्रोत : संस्कृत
- शब्दभेद : अकर्मक क्रिया
बढ़ना का हिंदी अर्थ
- विस्तार या परिमाण में अधिक होना , डील डौल या लंबाई चौड़ाई आदि में ज्यादा होना , वर्धित होना , वृद्धि को प्राप्त होना , जैसे, पौधे का बढ़ना, बच्चे का बढ़ना, दीवार का बढ़ना खेत का बढ़ना, नदी बढ़ना , संयो॰ क्रि॰—जाना
- परिमाण या संख्या में अधिक होना , गिनती या नाप तौल में ज्यादा होना , जैसे, धन धान्य का बढ़ना, रुपए पैसे का बढ़ना, आमदनी बढ़ना, खर्च बढ़ना , संयो॰ क्रि॰—जाना
- अधिक व्यापक, प्रबल या तीव्र होना , बल, प्रभाव, गुण आदि में अधिक होना , असर या खासियत वगैरह में ज्यादा होना , जैसे, रोग बढ़ना, पीड़ा बढ़ना , प्रताप बढ़ना, यश बढ़ना, किर्ति बढ़ना, लालच बढ़ना