हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
आलंबन
- स्रोत : संस्कृत
- शब्दभेद : संज्ञा, पुल्लिंग
आलंबन का हिंदी अर्थ
- सहारा, आश्रय, अवलंबन
- रस में एक विभाग जिसके अवलंब से रस की उत्पत्ति होती है, जैसे,—(क) शृंगार रस में नायक और नायीका, (ख) रौद्र रस में सत्रृ, (ग) हास्य रस में विलक्षण रूप या शब्द, (घ) करूण रस में शोचनीय वस्तु या व्यक्ति, (च) वीर रस में शत्रु या शत्रृ की प्रिय वस्तु, (छ) भयानक रस में भयंकर रूप, (ज) वीभत्स रस में घृणित पदार्थ, पीब, लोहू, मांस आदि (झ) अद्रभुत रस में अलौकिक वस्तु, (ट) शांत रस में अनित्य वस्तु, (ठ) वात्सल्य रस में पुत्रादि
- बौद्ध मत में किसी वस्तु का ध्यानजनित ज्ञान, यह छह प्रकार का है—रूप, रस गंध, स्पर्श शब्द और धर्म