अदब से सिर झुकाए जो खड़े थे
उन्हें भी वार करना आ गया है
समेटो जालिमो दूकान अपनी
उन्हें व्यापार करना आ गया है
दिलों में फड़फड़ाती आरज़ू का
उन्हें इज़हार करना आ गया है
तुम्हारी बात पर जो मर-मिटे थे
उन्हें इनकार करना आ गया है
अपने वक़्त पर अपनी ज़मीं पर
उन्हें अधिकार करना आ गया है
- पुस्तक : तू जात के लिए बना (पृष्ठ 69)
- रचनाकार : वीरेंद्र वत्स
- प्रकाशन : वाणी प्रकाशन
- संस्करण : 2025
Additional information available
Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
About this sher
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.