Font by Mehr Nastaliq Web

तुम तुम्हारे आगमन का मूल्य बोलो

tum tumhare agaman ka mulya bolo

अंकित काव्यांश

अंकित काव्यांश

तुम तुम्हारे आगमन का मूल्य बोलो

अंकित काव्यांश

और अधिकअंकित काव्यांश

    तुम तुम्हारे आगमन का मूल्य बोलो

    मैं तुम्हारी सब कहानी जानता हूँ।

    तुम यहाँ कब तक रुकोगे ज्ञात है यह

    मैं तुम्हारी हर निशानी जानता हूँ।

    याद है जब-जब मिले हो मुस्कुराकर

    ज़िंदगी का एक हिस्सा ले गए हो।

    मैं सभी किरदार गढ़कर तोड़ आया

    क्योंकि तुम हर एक क़िस्सा ले गए हो।

    गए हो तो नया कुछ स्वांग रचना

    मैं सभी आदत पुरानी जानता हूँ।

    तुम तुम्हारे आगमन का मूल्य बोलो

    मैं तुम्हारी सब कहानी जानता हूँ।

    क्या कहा! इस बार लाए हो अमरता,

    तो मुझे अब देवता बनना पड़ेगा।

    और अब मुझको तुम्हारी कल्पना में

    स्वर्ग की ख़ातिर यहाँ मरना पड़ेगा।

    अकिंचन मन तुम्हें कब बोध होगा

    मैं युगों से सच, ज़बानी जानता हूँ।

    तुम तुम्हारे आगमन का मूल्य बोलो

    मैं तुम्हारी सब कहानी जानता हूँ।

    स्रोत :
    • रचनाकार : अंकित काव्यांश
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY