Font by Mehr Nastaliq Web

सुनो ट्रम्प जी

suno tramp ji

मनोज जैन

मनोज जैन

सुनो ट्रम्प जी

मनोज जैन

और अधिकमनोज जैन

    सुनो ट्रम्प जी

    आज नहीं तो कल पा लोगे

    नोबेल तो तुम हथिया लोगे

    गिरेबान में अपनी झाँको

    अपना मूल्य स्वयं भी आँको

    टैरिफ का हंटर दिखला कर

    क्यों लगवाते लॉन्ग जंप जी

    सुनो ट्रम्प जी

    लोकतंत्र को धमकाते हो

    छवि स्वयं की चमकाते हो

    याद हमें है नागासाकी

    अब भी कोर-कसर है बाकी

    संपन्नों का तेल लूटने

    चला रहे हर रोज पम्प जी

    सुनो ट्रम्प जी

    नहीं चलेगी दादागीरी

    रखो जेब में दर्प-अमीरी

    विश्वयुद्ध का बीज रोपो

    अपना दंभ सब पर थोपो

    मौलिक सोच-विचार बताओ

    आए करके कहाँ डम्प जी

    सुनो ट्रम्प जी

    औपनिवेशिक सोच तुम्हारी

    पूँजीवाद जहन में भारी

    डाल रहे हो खुलकर डाका

    बनना चाह रहे हो आका

    ऊल-जलूल बका करते जब

    तब तुम लगते हमें बम्प जी

    सुनो ट्रम्प जी

    सबकी अपनी आन-बान है

    सबका अपना स्वाभिमान है

    ठीक नहीं है बनना क़ाज़ी

    जब अपने में सब हों राज़ी

    क्यों लगता तुम हुँकारोगे

    डर जाएँगा देश कम्प जी

    सुनो ट्रम्प जी

    स्रोत :
    • रचनाकार : मनोज जैन
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY