Font by Mehr Nastaliq Web

ओ गुटबाज

o gutbaj

मनोज जैन

मनोज जैन

ओ गुटबाज

मनोज जैन

और अधिकमनोज जैन

    गुटबाज बैठकर घर में,

    गुटबाजी मतकर।

    जंगल है यह, इस जंगल में,

    बबर शेर से डर।

    बहे हवा जिस ओर संग में,

    सबके सब होलें।

    तेरी चाहत तुझे 'निराला',

    मिलकर सब बोलें।

    तो फिर पहले पैदा अपने,

    लेखन में दम कर।

    कवियों का क्या, रुपए पाँच सौ,

    में बिक जाते हैं।

    पत्रकार कब जनधर्मी का,

    धर्म निभाते हैं?

    सरकारी फ़रमान कँपा,

    देता इनको थरथर।

    बेहतर होता प्रेम-प्रक्रिया,

    पर बातें करता।

    अपना चिंतन सबके मन में,

    बार-बार धरता।

    सारी दुनिया तुझको दिखती,

    सुंदर-सा इक घर।

    क्यों तू उड़ते आसमान में,

    तीर पकड़ता है।

    वेगवती धारा के सम्मुख,

    नाहक अड़ता है।

    कट जाएँगे किसी तीर से,

    प्यारे तेरे पर।

    स्रोत :
    • रचनाकार : मनोज जैन
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    संबंधित विषय

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY