Font by Mehr Nastaliq Web

झूठा प्यार जताने वालों

jhutha pyaar jatane valon

रत्नेश अवस्थी

रत्नेश अवस्थी

झूठा प्यार जताने वालों

रत्नेश अवस्थी

और अधिकरत्नेश अवस्थी

    झूठा प्यार जताने वालों,

    पथ पर शूल बिछाने वालों,

    आओ तुमको गले लगा लूँ …॥

    मुझको अनहद प्यार मिलेगा,

    इसका कुछ विश्वास नहीं था,

    लेकिन तुमसे घात मिलेगी,

    इसका भी आभास नहीं था,

    मुझ पर घात लगाने वालों,

    मेरे स्वप्न जलाने वालों,

    आओ तुमको गले लगा लूँ…॥

    मुझको बोले साहस कर के,

    अपनी नाव नदी में ले जा,

    लेकिन मेरे अपने बनकर,

    भँवरों को आमन्त्रण भेजा,

    तूफ़ानों को लाने वालों,

    मेरी नाव डुबाने वालों,

    आओ तुमको गले लगा लूँ…॥

    मैंने तुमसे सीखा सब कुछ,

    तुम-सा ख़ुद को बना पाया,

    तुमने जितनी नफ़रत बाँटी,

    मैंने उतना प्यार कमाया,

    नफ़रत व्यर्थ लुटाने वालों,

    अपना हृदय जलाने वालों,

    आओ तुमको गले लगा लूँ…॥

    स्रोत :
    • रचनाकार : रत्नेश अवस्थी
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY