धूप हल्दिया छाँव काजली

dhoop haldiya chhanw kajali

हरिहर प्रसाद चौधरी ‘नूतन’

हरिहर प्रसाद चौधरी ‘नूतन’

धूप हल्दिया छाँव काजली

हरिहर प्रसाद चौधरी ‘नूतन’

और अधिकहरिहर प्रसाद चौधरी ‘नूतन’

    धूप हल्दिया, छाँव काजली,

    दोनों एक मचान पर

    बैठी पाँव हिलाती दिन भर

    बनजारे के गान पर।

    लहक रहा माथा पर्वत का

    कितने रंग-गुलाल से

    अगल-बग़ल से रहीं खाइयाँ

    जिसको निरख मलाल से

    कुछ इस तरह चढ़ी घाटी की

    सुंदरता भी शान पर—

    औंधे मुँह गिर गई एक

    पगडंडी खड़ी ढलान पर।

    उबटन लगा बदन घाटी का

    लुटा किसी संकेत पर

    व्यंग्य कस गया कोई जैसे

    खेत, निपूती रेत पर

    रहा ऐंठता पेड़ ढाक का

    अपने ही अभिमान पर

    ओठ काट रह गई झाड़ियाँ

    ऐसे निपट गुमान पर।

    गेरू-सी माटी से पनपा

    मोहक बिरवा गीत का

    खड़ा शाल का पौधा जैसे

    हो संबोधन प्रीत का

    सुबह सोनिया, साँझ साँवली की

    जुड़वाँ मुस्कान पर

    हो बैठा आश्वस्त बटोही—

    मन भी गहन थकान पर।

    स्रोत :
    • रचनाकार : हरिहर प्रसाद चौधरी ‘नूतन’
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए सतीश नूतन द्वारा चयनित

    संबंधित विषय

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY

    जश्न-ए-रेख़्ता (2023) उर्दू भाषा का सबसे बड़ा उत्सव।

    पास यहाँ से प्राप्त कीजिए