Font by Mehr Nastaliq Web

द्वार पाल बोले

dvaar paal bole

ज्ञानवती सक्सेना

ज्ञानवती सक्सेना

द्वार पाल बोले

ज्ञानवती सक्सेना

और अधिकज्ञानवती सक्सेना

    द्वार पाल बोले

    हे श्रीमन

    वृद्धा एक पधारी

    आते ही गिर गई

    शिविर के द्वार

    क्लांत दुखियारी

    दुर्बल देह

    अस्थि-पिंजर-सी

    धूल भरी बालों में

    पद-यात्रा की

    व्यथा छपी है

    पैरों के छालों में

    और आगे

    चल पाएगी

    पीड़ित बहुत विचारी

    बरसाने वाली

    ग्वालिन हूँ

    कहकर आँसू झरती

    उपसंहार पृष्ठ

    जीवन का

    पढ़ती धैर्य धरती

    बार-बार

    उच्चार रही है

    मेरे कृष्ण-मुरारी

    कहती

    मेरे बाल-सखा को

    जाकर संदेशा दो

    शीघ्र बहुत ही

    शीघ्र श्याम को

    आई कौन बतादो

    हिचकी भर-भर

    कर रोती है

    भरती है सिसकारी

    बचपन

    की है सखी

    किंतु क्या नाम नहीं बतलाती

    लेंगे समझ

    स्वयं ही सब कुछ

    ये अधिकार जताती

    ऐसा लगता है

    आँखों में

    श्रीमन की छविधारी

    स्रोत :
    • पुस्तक : राधा की अंतिम यात्रा (पृष्ठ 17)
    • रचनाकार : ज्ञानवती सक्सेना
    • प्रकाशन : श्रीमती लीला गुप्ता
    • संस्करण : 1999

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY