Font by Mehr Nastaliq Web

पलिया

paliya

सहरियों के उस गाँव में एक तालाब था। उस तालाब में बहुत सी मछलियाँ थीं। मछलियाँ स्वच्छ पानी में रहना पसंद करती हैं इसलिए गाँव वाले तालाब के पानी की स्वच्छता का बहुत ध्यान रखते थे। वे उस तालाब से पानी निकालकर अलग ले जाकर नहाते-धोते थे। अपने पशुओं को भी वे सीधे तालाब से पानी नहीं पिलाते थे। जिससे पानी गंदा हो सके।

एक दिन एक युवक दूसरे गाँव से घूम कर चला रहा था। रास्ते में उसके पैरों कीचड़ लग गया। उसने सोचा कि तालाब के पानी से पैर धो लेने चाहिए। किंतु ऐसा करना अपराध था। इससे पानी गंदा हो सकता था। किंतु युवक को अपने पैर धोने की शीघ्रता थी। उसने इधर-उधर दृष्टि दौड़ाई। उसे आस-पास कोई दिखाई नहीं दिया। उसने सोचा कि यदि इस समय वह तालाब में अपने पैर धो लेगा तो किसी को पता नहीं चलेगा। उसने अपने पैर तालाब के पानी में डुबोए और उन्हें रगड़-रगड़कर धोलिया। पैर का कीचड़ तालाब के पानी में पहुँचते ही तालाब का पानी गंदा हो गया।

यह देखकर युवक चुपचाप अपने घर भाग गया।

तालाब का पानी गंदा हो जाने से मछलियों का दम घुटने लगा और वे उछल-उछल कर साँस लेने को पानी की सतह पर आने लगीं। उसी समय कुछ लोग तालाब के पास आए तो वे यह दृश्य देखकर सकते में गए। तालाब के पानी के गंदे होने का समाचार गाँव में जंगल की आग की तरह फैल गया। लोग तालाब निकट एकत्र हो गए।

किसने गंदा किया पानी? सभी यही सोच रहे थे। उसी समय गाँव के मुखिया का ध्यान गया कि वहाँ गाँव के सब लोग एकत्र हैं किंतु एक युवक वहाँ नहीं है। वह तत्काल समझ गया कि यह करतूत उस युवक की है। मुखिया ने तत्काल उस युवक को बुलवाया। युवक अपनी करनी पर लज्जा का अनुभव कर रहा था। उसने अपनी ग़लती स्वीकार कर ली। अपनी ग़लती स्वीकार करने के कारण उसे क्षमा कर दिया गया किंतु उस युवक के परिवार से विकसित सहरिया समुदाय पलिया अर्थात पानी को गंदा करने वाला कहलाया।

स्रोत :
  • पुस्तक : भारत के आदिवासी क्षेत्रों की लोककथाएं (पृष्ठ 272)
  • संपादक : शरद सिंह
  • प्रकाशन : राष्ट्रीय पुस्तक न्यास भारत
  • संस्करण : 2009

संबंधित विषय

हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

‘हिन्दवी डिक्शनरी’ हिंदी और हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के शब्दों का व्यापक संग्रह है। इसमें अंगिका, अवधी, कन्नौजी, कुमाउँनी, गढ़वाली, बघेली, बज्जिका, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, मगही, मैथिली और मालवी शामिल हैं। इस शब्दकोश में शब्दों के विस्तृत अर्थ, पर्यायवाची, विलोम, कहावतें और मुहावरे उपलब्ध हैं।

Additional information available

Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

OKAY

About this sher

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

Close

rare Unpublished content

This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

OKAY