मनुष्य व्यक्ति के चरित्र का विचार कई एक रीति से हो सकता है। और जिस रीति पर आरूढ़ हो इसकी मीमांसा कीजिए उस ढंग के वैसे विचार होंगे। चाहे मनुष्य के धर्म अथवा सच्चरित्र संबंधी गुणों का विचार कीजिए या चाहे इसी के निकट का कोई प्रश्न उठाकर उस पर कुछ शंका समाधान कीजिए अर्थात् सच्चरित्र से सामाजिक क्या लाभ हैं इन सब बातों के विचार से हमको इस लेख में कुछ प्रयोजन नहीं है किंतु हमको यहाँ उस मुख्य बात से प्रयोजन है जो इस प्रकार की मीमांसा के भी पूर्व विचार में आनी चाहिए और वह यह बात है कि जातीयों का अनूठापन इस देश के इतिहास का फल है।
जब हम किसी एक जाति पर ध्यान देते हैं तो निश्चय उस जाति के आचरणों से कुछ ऐसी बातें लक्षित होती हैं जो ख़ास उसी जाति में पाई जाएँगी और वे बातें ऐसी न होंगी जो मनुष्य मात्र में साधारण रीति पर पाई जाएँ क्योंकि न तो कोई जाति इतनी भली है कि उसमें कोई बुरे होंगे ही नहीं। न देश का देश इतना बुरा हो सकता है कि उस जाति में एक भी भला न हो। इसलिए उन बातों को खोजना चाहिए जो किसी जाति का एक विशेष धर्म है और इसकी मीमांसा हम दार्शनिक रीति पर करते हैं। अर्थात् जब कार्य समझ में नहीं आता तब यह चिंता मन में होती है कि इसका कारण ढूँढ़ें और इस संबंध में कारण की खोज करने पर उस जाति या देश के पूर्व इतिहास से बढ़कर और क्या सहारा हो सकता है। अब पहले इस बात का ज्ञान स्पष्ट रीति पर होना चाहिए कि किसी एक काल में जो हम किसी जाति का कुछ अनूठापन पाते हैं वह निरा आकस्मिक नहीं है क्योंकि यदि आकस्मिक मान लिया जाए तो बस विचार का अंत हो गया और कारण का समझना तो दूर रहा तज्जनित जो कार्य है वह भी स्पष्ट रीति से मन में न आवेगा सुतराम ऐसी बातों का कोई आकस्मिक परिणाम भी हो सकता है यह कदापि न मानना चाहिए। इससे बस निश्चित हुआ कि जातीयों का अनूठापन तैयार करने में थोड़े से प्रधान कारक की अत्यंत आवश्यकता है। तो अब खोज इसी बात की है कि विशेष जाति में किसी विशेष प्रकार का अनूठापन आ जाने के लिए कारक क्या है और उनका क्या और कैसे असर होता है।
ऊपर हमने ‘किसी एक काल में’ ऐसे वाक्य का प्रयोग किया है। अब यह प्रश्न उठ सकता है कि अंत को इस रीति पर तय करने की अवधि क्या और कैसे होगी। काल तो इतिहास की सुगमता के लिए सर्वथा एक कल्पित पदार्थ है। किसी एक काल में कोई जाति का अनूठापन उस प्रकार का क्यों है यदि इसका लगाव आप उसी काल के पूर्व के इतिहास से रखते हैं तो हम पूर्व-काल के इतिहास जा दूसरे पूर्व काल के इतिहास से रखना पड़ेगा और इसी तरह यह शृंखला कभी टूटेगी ही नहीं इसलिए इस अनवस्था दोष का निराकरण होगा ही नहीं जब तक कहीं एक स्थल पर ठहर और इसी शृंखला में कहीं खंड कल्पित कर अपने प्रयोजनीय विषय के विचार पर आरूढ़ न हो जाएँगे अर्थात् किसी जाति के इतिहास में कोई ख़ास वख़्त से विचार चलावैं और इस उत्तम रीति को जब हम अपने मतलब पर लगाते हैं तो यह देखते हैं कि जब हमारा प्रश्न ही मनुष्य व्यक्ति का अनूठापन नितांत ऐतिहासिक है तो इसलिए जहाँ इतिहास हमको सहारा न देगा वहाँ निश्चय हम को ठहर जाना पड़ेगा और इसी बात को और स्पष्टतर रीति पर यों कह सकते हैं कि किसी एक जाति को जब से हम इतिहास में देखते हैं तब से हम उसमें वही विभेदक गुण पाते हैं जो मानों उसी जाति का लक्षण है। ऐसी बातों पर ध्यान देने से यह समझ में आता है कि किसी जाति के चरित्र के संबंध में अनूठापन का बीज कोई वस्तु है अर्थात् वे दो चार बातें किसी जाति के बिगड़ी या बनी दशा में आदि से पाई जाती हैं उन्हें आप एक जाति से दूसरी जाति को भिन्न रखने का बीज कहें तो अनुचित न होगा और उस देश के उपरांत के इतिहास का असर इसी बीज को पुष्ट करने में देखा जाता है। अथवा ज्यों-ज्यों वह जाति उन्नति करती जाए कालांतर में यही बात विविध पुष्ट रूपों में देखी जाएगी और कुछ काल के उपरांत प्राकृतिक और ऐतिहासिक कारणों से जब इन्हीं बीज गुणों में एक प्रकार की पुष्टि आ गई और वह जाति वैसे ही बराबर उन्नति करती गई तो उसी प्रकार की और पुष्टि दिखाई देगी। पर यह भी देखा जाता है कि किसी संयोग से ऐसी विपरीत ऐतिहासिक घटनाएँ हुई हैं जिनसे उन्नति के बदले उस जाति में अवनति और हास की सूरत बँधी तो स्पष्ट है कि उस जाति के गुणों में भी अवनति और हानि की शक्ल दिखाई दे और तब से वहाँ वह जाति अपने उत्कर्ष से ढल जाएगी और अच्छी बातों का होना उसमें बंद हो जाएगा। यहाँ तक हमने सामान्य रीति पर जातीय उन्नति और अवनति के नियम कहे पर ख़ूबी इन नियमों की किसी एक मुख्य जाति पर लगाने से और उनका पूरा-पूरा असर उस जाति पर दिखलाने में है। हम समझते हैं सबसे उत्तम उदाहरण हमको अपनी ही जाति पर लगाने के अतिरिक्त और कहाँ मिलेगा। बहुत आदिकाल से आरंभ कर हम जब से इस जाति को लक्ष्य करते हैं तो उस विभेदक गुण का बीज पाते हैं और इसका नाम मननशीलता रखेंगे। यद्यपि संसार में बहुत से मज़हब हैं जिनमें बड़ा-बड़ा उत्कर्ष किया गया है पर 'मुनि' और 'आश्रम' के जोड़ की कोई बात हम संसार के किसी मज़हब में नहीं पाते। यह बीज गुण जो हमारी जाति को औरों से अलग करता है क्यों ऐसा है इसका उत्तर चाहे हम न दे सकें पर यह तो अवश्य कहेंगे कि जब से इतिहास का लेश भी इस जाति में पाया जाता है तभी से प्राकृतिक कारणों ने इस मननशीलता की जड़ डाल रखी थी। इन प्राकृतिक कारणों से हमारा प्रयोजन यहाँ के ऊँचे-ऊँचे पहाड़ों, बड़े लंबे चौड़े मैदानों से है। अथवा आबहवा जो अफ़्रीका देश के समान न अत्यंत उष्ण या तीव्र न लापलैंड सरीखे शीत प्रधान देश के सदृश अत्यंत शीतल वर्ष में बराबर से छः ऋतु का होना, पैदावारी भी थोड़ी मेहनत में बहुत सा पैदा होना इत्यादि से है। और ये ही सब प्राकृतिक गुण ऐसे हैं जिनसे इस जाति के अनूठेपन (National Character) का बीज बोया गया है।
इसी मननशीलता के कारण हम देखते हैं कि केवल मनन करने के जो विषय हैं उनमें यह जाति इतनी उत्कर्ष प्राप्ति किए है कि जिसके जोड़ का गुण संसार भर की किसी जाति में नहीं देखा जाता और यही कारण है कि हम लोगों के यहाँ धर्म बहुत जल्द और बहुत अधिक चमका। जब और- और जाति असभ्यता के अंधकार में पड़ी टटोल रही थीं हमारे वहाँ ऐसे-ऐसे सूक्ष्मानुसूक्ष्म सिद्धांत निकाले गए जिसकी बारीकियाँ यूरोप की समझ में अब आने लगी हैं। पर जहाँ इस मननशीलता में सब गुण हैं वहाँ बहुत से अवगुण भी इससे पैदा हुए। इस सुक्ष्मानुसंधान के पीछे दौड़ने से बहुत सी महोपकारी पदार्थ विद्या संबंधी स्थूल बातें रह गईं। इसी मननशीलता के कारण अकर्मण्यता इनकी नस-नस में घुस गई और कितने प्रकार के विज्ञान और 'साइंस' जिनमें भरपूर उद्यम और प्रागलभ्य (Activity) का काम पड़ता है उन्हें शांति सहयोगिनी इनकी मननशीलता ने होने ही न दिया। धर्म संबंधी उत्कर्षता निस्संदेह अति उत्तम है किंतु इसके साथ ही यह भी हुआ कि इस धर्म की उत्कर्षता और पारलौकिक चिंतन समाज और देश के हित की स्थूल बातों को इतना दबा दिया और उन सब हितकारी उपायों के स्थान में ऐसी टाँग अड़ाया कि उनका लेश भी न आने पाया। 'मोरालिटी' जिसके लिए कोई उचित शब्द हमारी भाषा में मिलता ही नहीं बिल्कुल मज़हब हो गई। मज़हब से कुछ सरोकार न रख स्वच्छंद 'मोरालिटी' की बुनियाद पाना असंभव सा हो गया। वैद्यक में मज़हब जा घुसा, ज्योतिष में मज़हब जा पैठा, नीतिशास्त्र उसी मज़हब का एक अंग ही है।
यूरोप की सी स्वच्छंद पालिटिक्स क्या है? सो हम जानते ही नहीं। इसका तो मानों बीज ही मारा पड़ा। कामंदक और चाणक्य का नीतिशास्त्र अथवा मनु और महाभारत में जो राजधर्म लिखा गया है वह सब उससे बिल्कुल निराला है। जिसे हम पालिटिक्स के द्वारा यूरोप के क्रम पर स्वत्वरक्षा 'इंडि-विडुअल राइट' और 'प्रिविलेज' की बुनियाद कहेंगे। यहाँ तक कि इन बातों का ध्यान भी कभी उनको न हुआ। एक मनुष्य या जाति केवल एक तरफ़ तरक़्क़ी कर सकती है जिन बातों को आप अच्छा समझते हैं और जो आपके आइडियल्स हैं उन्हीं से आपके जीवन के सब काम नियमित होंगे। इसलिए इसमें कुछ आश्चर्य की बात नहीं है कि पारलौकिक बातों के अनुसंधान में लगे हुए हमारे पूर्वजों का चित्त क्षणभर के वास्ते भी राजनैतिक तत्त्वों की ओर न झुका हो। अब इसी के तारतम्य में अँग्रेज़ों की दशा पर ध्यान दीजिए तो यह बात देखी जाती है कि जैसा हमारे यहाँ धर्म और मज़हब नस-नस में घुसा है वैसा ही आदि ही अँग्रेज़ों का बीज विभेदक गुण हम स्वच्छंदता पाते हैं। यही कारण है कि बहुत जल्द उनका इतिहास राजनैतिक स्वच्छंदता की लड़ाइयों के लिए प्रसिद्ध हो गया। जो लड़ाइयाँ किसी शक्ल में वें बराबर चलाते ही गए जब तक उन्होंने मनमानी राजनैतिक स्वच्छंदता न पा लिया। इसी स्वच्छंदता की इच्छा को यदि हम बीज मान लें तो अँग्रेज़ों का इतिहास समझने में हमको केवल सुगमता ही न होगी वरन् एक-एक कल-पुरजा इस इतिहास का हमको स्पष्ट हो जाएगा जिस समय से कि इंगलैंड के साक्सन लोग वहशियों की तरह रहते थे उसी समय से इस स्वच्छंदता की इच्छा को हम इस अँग्रेज़ी जाति में पाते हैं और उसी का परिणाम उनकी राजनैतिक स्वच्छता और उत्कर्ष है।
चाहे धर्म संबंधी आदि एकता से आप और-और तरह का लाभ मानें पर देश की उन्नति और वास्तविक भलाई करने का द्वार हम राजनैतिक एकता ही को मानेंगे। जब तक कोई जाति एक राजनैतिक समूह न होगी जिसका एक ही राजनैतिक उद्देश्य है और जिस जाति के लोग एक ही राजनैतिक ख़याल से प्रोत्साहित नहीं हैं तब तक आप उस जाति की संपत्ति और वृद्धि की बुनियाद किस चीज़ पर क़ायम रखेंगे? हम देखते हैं अँग्रेज़ों के इतिहास में बहुत जल्द राजनैतिक एक जातित्व आ गया जिसके कारण उनके जाति की उन्नति चरम सीमा को पहुँचने लगी और उसी के विपरीत हम देखते हैं कि राजनैतिक बंधन होने से बहुत जल्द हमारी जाति तीन तेरह हो गई। मनुष्यों के संबंध में 'प्रारब्ध' कुछ है ऐसा आप मानते हैं, अस्तु, जाति के संबंध में तो आपको यह अवश्य मानना पड़ेगा कि अपना इतिहास कोई जाति आप स्वयं बना लेती है। हम ऊपर कह आए हैं कि अँग्रेज़ों में राजनैतिक एकता के कारण उनके देश की वास्तविक उन्नति हुई उसी के विपरीत राजनैतिक एकता न होने से हमारा ह्रास हुआ और आगे चलकर इसका यह परिणाम हुआ कि अँग्रेज़ जाति ने अपना इतिहास अपने अनुकूल कर लिया। वही हमारे जाति का इतिहास झक मार के हमारे प्रतिकूल हो गया और आपस की फूट से बची-खुची जो कुछ ताक़त रह भी गई थी उसे विदेशीय विजेताओं ने आकर चूर-चूर कर डाला। इसी कारण यह बात यहीं देखी गई कि वह देश जहाँ की संपत्ति इतनी अधिक थी जिसे लूट-लूट और और मुल्क वाले बन गए और बनते जाते हैं सदा विदेशीय नेताओं का शिकार बना उनके पंजे में पड़ा रहा और कभी अपनी दशा को सोचा तक नहीं तब उससे निवृत्त होने की सामर्थ्य पाना तो बड़ा दूर रहा। जहाज़ चलाने की विद्या में तरक़्क़ी करना और जहाओं में चढ़कर अपने देश का वाणिज्य दूसरे दूर देश में ले जाना और वहाँ का अपने देश में लाना इत्यादि बातों में उद्यम और प्रागलभ्य (Activity) की दरकार थी इसलिए ये बातें हमारे यहाँ सपने की सी हो गईं। दूसरे, एक कारण यह भी है कि जब पेट भर खाने को होगा तो सब ओर ख़यालात दौड़ेंगे। इसी कारण अँग्रेज़ों के इतिहास में हम बराबर देखते हैं कि किसी समय अँग्रेज़ों ने किसी का कोई ख़याल मँगनी माँग अपनी उन्नति नहीं किया जैसे हम उनसे उन्नति करने वाले ख़यालत माँगने को ललचा रहे हैं वरन् उनके इतिहास में एक से एक नवीन सोचने वाले हर एक काल में हो गए हैं। हिंदू और अँग्रेज़ इन दो जातीयों का पूरा इतिहास दर्शाना इस लेख में हमारा उद्देश्य नहीं है पर बीज विभेदक गुणों की पुष्टि हम समझते हैं कि हम अच्छी तरह दिखा चुके और यह भी दिखा चुके कि प्रत्येक जाति किस तरह अपने अनुकूल या प्रतिकूल अपना इतिहास बना कर उन्नति अथवा अवनति करती है।
इस सब लेख का सारांश हम यों कह सकते हैं कि यदि भारत का उद्धार अब किसी तरह हो सकता है तो शांति संपादक अकर्मण्यता वाले गुणों से नहीं जिनके लिए हम अब तक प्रसिद्ध थे और जिसने हमको इस दिशा तक गिरा दिया बरन् अँग्रेज़ी जाति के साथ टक्कर खाने से और उनसे प्रगल्भता (Activity) संपादक उद्यमशीलता वाले गुणों के सीखने से। हम आशा करते हैं कि हमारे पाठक इस लेख से जातीयों में अनूठापन क्या है भरपूर समझ गए होंगे, और यह लेख किंचित क्लिष्ट हो जाने के लिए हमारा अपमान न करेंगे।
manushya vyakti ke charitr ka vichar kai ek riti se ho sakta hai. aur jis riti par aruDh ho iski mimansa kijiye us Dhang ke vaise vichar honge. chahe manushya ke dharm athva sachcharitr sambandhi gunon ka vichar kijiye ya chahe isi ke nikat ka koi parashn uthakar us par kuch shanka samadhan kijiye arthat sachcharitr se samajik kya laabh hain in sab baton ke vichar se hamko is lekh mein kuch prayojan nahin hai kintu hamko yahan us mukhya baat se prayojan hai jo is prakar ki mimansa ke bhi poorv vichar mein aani chahiye aur wo ye baat hai ki jatiyon ka anuthapan is desh ke itihas ka phal hai.
jab hum kisi ek jati par dhyaan dete hain to nishchay us jati ke acharnon se kuch aisi baten lakshit hoti hain jo khaas usi jati mein pai jayengi aur ve baten aisi na hongi jo manushya maatr mein sadharan riti par pai jayen kyonki na to koi jati itni bhali hai ki usmen koi bure honge hi nahin. na desh ka desh itna bura ho sakta hai ki us jati mein ek bhi bhala na ho. isliye un baton ko khojna chahiye jo kisi jati ka ek vishesh dharm hai aur iski mimansa hum darshanik riti par karte hain. arthat jab karya samajh mein nahin aata tab ye chinta man mein hoti hai ki iska karan DhunDhen aur is sambandh mein karan ki khoj karne par us jati ya desh ke poorv itihas se baDhkar aur kya sahara ho sakta hai. ab pahle is baat ka gyaan aspasht riti par hona chahiye ki kisi ek kaal mein jo hum kisi jati ka kuch anuthapan pate hain wo nira akasmik nahin hai kyonki yadi akasmik maan liya jaye to bas vichar ka ant ho gaya aur karan ka samajhna to door raha tajjanit jo karya hai wo bhi aspasht riti se man mein na avega sutram aisi baton ka koi akasmik parinam bhi ho sakta hai ye kadapi na manna chahiye. isse bas nishchit hua ki jatiyon ka anuthapan taiyar karne mein thoDe se pardhan karak ki atyant avashyakta hai. to ab khoj isi baat ki hai ki vishesh jati mein kisi vishesh prakar ka anuthapan aa jane ke liye karak kya hai aur unka kya aur kaise asar hota hai.
uupar hamne kisi ek kaal men aise vakya ka prayog kiya hai. ab ye parashn uth sakta hai ki ant ko is riti par tay karne ki avadhi kya aur kaise hogi. kaal to itihas ki sugamta ke liye sarvatha ek kalpit padarth hai. kisi ek kaal mein koi jati ka anuthapan us prakar ka kyon hai yadi iska lagav aap usi kaal ke poorv ke itihas se rakhte hain to hum poorv kaal ke itihas ja dusre poorv kaal ke itihas se rakhna paDega aur isi tarah ye shrinkhla kabhi tutegi hi nahin isliye is anvastha dosh ka nirakran hoga hi nahin jab tak kahin ek sthal par thahar aur isi shrinkhla mein kahin khanD kalpit kar apne prayojaniy vishay ke vichar par aruDh na ho jayenge arthat kisi jati ke itihas mein koi khaas vakht se vichar chalavain aur is uttam riti ko jab hum apne matlab par lagate hain to ye dekhte hain ki jab hamara parashn hi manushya vyakti ka anuthapan nitant aitihasik hai to isliye jahan itihas hamko sahara na dega vahan nishchay hum ko thahar jana paDega aur isi baat ko aur spashttar riti par yon kah sakte hain ki kisi ek jati ko jab se hum itihas mein dekhte hain tab se hum usmen vahi vibhedak gun pate hain jo manon usi jati ka lakshan hai. aisi baton par dhyaan dene se ye samajh mein aata hai ki kisi jati ke charitr ke sambandh mein anuthapan ka beej koi vastu hai arthat ve do chaar baten kisi jati ke bigDi ya bani dasha mein aadi se pai jati hain unhen aap ek jati se dusri jati ko bhinn rakhne ka beej kahen to anuchit na hoga aur us desh ke upraant ke itihas ka asar isi beej ko pusht karne mein dekha jata hai. athva jyon jyon wo jati unnati karti jaay kalantar mein yahi baat vividh pusht rupon mein dekhi jayegi aur kuch kaal ke upraant prakritik aur aitihasik karnon se jab inhin beej gunon mein ek prakar ki pushti aa gai aur wo jati vaise hi barabar unnati karti gai to usi prakar ki aur pushti dikhai degi. par ye bhi dekha jata hai ki kisi sanyog se aisi viprit aitihasik ghatnayen hui hain jinse unnati ke badle us jati mein avanti aur haas ki surat bandhi to aspasht hai ki us jati ke gunon mein bhi avanti aur hani ki shakl dikhai de aur tab se vahan wo jati apne utkarsh se Dhal jayegi aur achchhi baton ka hona usmen band ho jayega. yahan tak hamne samanya riti par jatiy unnati aur avanti ke niyam kahe par khubi in niymon ki kisi ek mukhya jati par lagane se aur unka pura pura asar us jati par dikhlane mein hai. hum samajhte hain sabse uttam udahran hamko apni hi jati par lagane ke atirikt aur kahan milega. bahut aadi kaal se arambh kar hum jab se is jati ko lakshya karte hain to us vibhedak gun ka beej pate hain aur iska naam mananshilta rakhenge. yadyapi sansar mein bahut se mazhab hain jinmen baDa baDa utkarsh kiya gaya hai par muni aur ashram ke joD ki koi baat hum sansar ke kisi mazhab mein nahin pate. ye beej gun jo hamari jati ko auron se alag karta hai kyon aisa hai iska uttar chahe hum na de saken par ye to avashya kahenge ki jab se itihas ka lesh bhi is jati mein paya jata hai tabhi se prakritik karnon ne is mananshilta ki jaD Daal rakhi thi. in prakritik karnon se hamara prayojan yahan ke uunche uunche pahaDon, baDe lambe chauDe maidanon se hai. athva abahva jo afrika desh ke saman na atyant ushn ya teevr na laplainD sarikhe sheet pardhan desh ke sadrish atyant shital varsh mein barabar se chhः ritu ka hona, paidavari bhi thoDi mehnat mein bahut sa paida hona ityadi se hai. aur ye hi sab prakritik gun aise hain jinse is jati ke anuthepan (national character) ka beej boya gaya hai.
isi mananshilta ke karan hum dekhte hain ki keval manan karne ke jo vishay hain unmen ye jati itni utkarsh prapti kiye hai ki jiske joD ka gun sansar bhar ki kisi jati mein nahin dekha jata aur yahi karan hai ki hum logon ke yahan dharm bahut jald aur bahut adhik chamka. jab aur aur jati asabhyata ke andhkar mein paDi tatol rahi theen hamare vahan aise aise sukshmanusukshm siddhant nikale ge jiski barikiyan yorop ki samajh mein ab aane lagi hain. par jahan is mananshilta mein sab gun hain vahan bahut se avgun bhi isse paida hue. is sukshmanusandhan ke pichhe dauDne se bahut si mahopkari padarth vidya sambandhi sthool baten rah gain. isi mananshilta ke karan akarmanyta inki nas nas mein ghus gai aur kitne prakar ke vigyan aur sains jinmen bharpur udyam aur praglabhya (activity) ka kaam paDta hai unhen shanti sahyogini inki mananshilta ne hone hi na diya. dharm sambandhi utkarshata nissandeh ati uttam hai kintu iske saath hi ye bhi hua ki is dharm ki utkarshata aur paralaukik chintan samaj aur desh ke hit ki sthool baton ko itna daba diya aur un sab hitkari upayon ke sthaan mein aisi taang aDaya ki unka lesh bhi na aane paya. moraliti jiske liye koi uchit shabd hamari bhasha mein milta hi nahin bilkul mazhab ho gai. mazhab se kuch sarokar na rakh svachchhand moraliti ki buniyad pana asambhav sa ho gaya. vaidyak mein mazhab ja ghusa, jyotish mein mazhab ja paitha, nitishastr usi mazhab ki ek ang hi hai.
yorop ki si svachchhand palitiks kya hai? so hum jante hi nahin. iska to manon beej hi mara paDa. kamandak aur chanakya ka nitishastr athva manu aur mahabharat mein jo rajdharm likha gaya hai wo sab usse bilkul nirala hai. jise hum palitiks ke dvara yorop ke kram par svatvraksha inDi viDual rait aur privilej ki buniyad kahenge. yahan tak ki in baton ka dhyaan bhi kabhi unko na hua. ek manushya ya jati keval ek taraf taraqqi kar sakti hai jin baton ko aap achchha samajhte hain aur jo aapke aiDiyals hain unhin se aapke jivan ke sab kaam niymit honge. isliye ismen kuch ashcharya ki baat nahin hai ki paralaukik baton ke anusandhan mein lage hue hamare purvjon ka chitt kshanbhar ke vaste bhi rajanaitik tattvon ki or na jhuka ho. ab isi ke taratamya mein angrezon ki dasha par dhyaan dijiye to ye baat dekhi jati hai ki jaisa hamare yahan dharm aur mazhab nas nas mein ghusa hai vaisa hi aadi hi angrezon ka beej vibhedak gun hum svachchhandta pate hain. yahi karan hai ki bahut jald unka itihas rajanaitik svachchhandta ki laDaiyon ke liye prasiddh ho gaya. jo laDaiyan kisi shakl mein ven barabar chalate hi ge jab tak unhonne manmani rajanaitik svachchhandta na pa liya. isi svachchhandta ki ichchha ko yadi hum beej maan len to angrezon ka itihas samajhne mein hamko keval sugamta hi ne hogi varan ek ek kal purja is itihas ka hamko aspasht ho jayega jis samay se ki inglainD ke saksan log vahashiyon ki tarah rahte the usi samay se is svachchhandta ki ichchha ko hum is angrezi jati mein pate hain aur usi ka parinam unki rajanaitik svachchhata aur utkarsh hai.
chahe dharm sambandhi aadi ekta se aap aur aur tarah ka laabh manen par desh ki unnati aur vastavik bhalai karne ka dvaar hum rajanaitik ekta hi ko manenge. jab tak koi jati ek rajanaitik samuh na hogi jiska ek hi rajanaitik uddeshya hai aur jis jati ke log ek hi rajanaitik khayal se protsahit nahin hain tab tak aap us jati ki sampatti aur vriddhi ki buniyad kis cheez par qayam rakhenge? hum dekhte hain angrezon ke itihas mein bahut jald rajanaitik ek jatitv aa gaya jiske karan unke jati ki unnati charam sima ko pahunchne lagi aur usi ke viprit hum dekhte hain ki rajanaitik bandhan hone se bahut jald hamari jati teen terah ho gai. manushyon ke sambandh mein prarabdh kuch hai aisa aap mante hain, astu, jati ke sambandh mein to aapko ye avashya manna paDega ki apna itihas koi jati aap svayan bana leti hai. hum uupar kah aaye hain ki angrezon mein rajanaitik ekta ke karan unke desh ki vastavik unnati hui usi ke viprit rajanaitik ekta na hone se hamara hraas hua aur aage chalkar iska ye parinam hua ki angrez jati ne apna itihas apne anukul kar liya. vahi hamare jati ka itihas jhak maar ke hamare pratikul ho gaya aur aapas ki phoot se bachi khuchi jo kuch taqat rah bhi gai thi use videshiy vijetaon ne aakar choor choor kar Dala. isi karan ye baat yahin dekhi gai ki wo desh jahan ki sampatti itni adhik thi jise loot loot aur aur mulk vale ban ge aur bante jate hain sada videshiy jetaon ka shikar bana unke panje mein paDa raha aur kabhi apni dasha ko socha tak nahin tab usse nivritt hone ki samarthya pana to baDa door raha. jahaz chalane ki vidya mein taraqqi karna aur jahaon mein chaDhkar apne desh ka vanijya dusre door desh mein le jana aur vahan ka apne desh mein lana ityadi baton mein udyam aur praglabhya (activity) ki darkar thi isliye ye baten hamare yahan sapne ki si ho gain.
dusre ek karan ye bhi hai ki jab pet bhar khane ko hoga to sab or khayalat dauDenge. isi karan angrezon ke itihas mein hum barabar dekhte hain ki kisi samay angrezon ne kisi ka koi khayal mangni maang apni unnati nahin kiya jaise hum unse unnati karne vale khayalat mangne ko lalcha rahe hain varan unke itihas mein ek se ek navin sochne vale har ek kaal mein ho ge hain. hindu aur angrez in do jatiyon ka pura itihas darshana is lekh mein hamara uddeshya nahin hai par beej vibhedak gunon ki pushti hum samajhte hain ki hum achchhi tarah dikha chuke aur ye bhi dikha chuke ki pratyek jati kis tarah apne anukul ya pratikul apna itihas bana kar unnati athva avanti karti hai.
is sab lekh ka saransh hum yon kah sakte hain ki yadi bharat ka uddhaar ab kisi tarah ho sakta hai to shanti sampadak akarmanyta vale gunon se nahin jinke liye hum ab tak prasiddh the aur jisne hamko is disha tak gira diya baran angrezi jati ke saath takkar khane se aur unse pragalbhata (activity) sampadak udyamshilta vale gunon ke sikhne se. hum aasha karte hain ki hamare pathakvrind is lekh se jatiyon mein anuthapan kya hai bharpur samajh ge honge, aur ye lekh kinchit klisht ho jane ke liye hamara apman na karenge. sab or khayalat dauDenge. isi karan angrezon ke itihas mein hum barabar dekhte hain ki kisi samay angrezon ne kisi ka koi khayal mangni maang apni unnati nahin kiya jaise hum unse unnati karne vale khayalat mangne ko lalcha rahe hain varan unke itihas mein ek se ek navin sochne vale har ek kaal mein ho ge hain. hindu aur angrez in do jatiyon ka pura itihas darshana is lekh mein hamara uddeshya nahin hai par beej vibhedak gunon ki pushti hum samajhte hain ki hum achchhi tarah dikha chuke aur ye bhi dikha chuke ki pratyek jati kis tarah apne anukul ya pratikul apna itihas bana kar unnati athva avanti karti hai.
is sab lekh ka saransh hum yon kah sakte hain ki yadi bharat ka uddhaar ab kisi tarah ho sakta hai to shanti sampadak akarmanyta vale gunon se nahin jinke liye hum ab tak prasiddh the aur jisne hamko is disha tak gira diya baran angrezi jati ke saath takkar khane se aur unse pragalbhata (activity) sampadak udyamshilta vale gunon ke sikhne se. hum aasha karte hain ki hamare pathakvrind is lekh se jatiyon mein anuthapan kya hai bharpur samajh ge honge, aur ye lekh kinchit klisht ho jane ke liye hamara apman na karenge.

Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
OKAY
About this sher
Close
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.
OKAY
You have remaining out of free content pages.Log In or Register to become a Rekhta Family member to access the full website.
join rekhta family!
You have exhausted your 5 free content pages. Register and enjoy UNLIMITED access to the whole universe of Urdu Poetry, Rare Books, Language Learning, Sufi Mysticism, and more.