घरू-घरू डोलत दीन ह्वै
gharu gharu Dolat deen hwai
घरू-घरू डोलत दीन ह्वै, जनु-जनु जाचतु जाइ।
दियै लोभ-चसमा चखनु, लघु पुनि बड़ौ लखाई॥
याचक बहुत ग़रीब बनकर घर-घर डोलता है और हर व्यक्ति से याचना करता रहता है। उसकी आँखों पर लोभ का चश्मा चढ़ा होने के कारण उसे छोटा आदमी भी बहुत बड़ा दिखाई देता है। बड़ा समझकर ही किसी से कुछ माँगा जा सकता है। भिखारी सभी को बड़ा समझकर उसे दाता कहकर उसकी बड़ाई करता है।
- पुस्तक : बिहारी सतसई (पृष्ठ 259)
- संपादक : हरिचरण शर्मा
- रचनाकार : बिहारी
- प्रकाशन : श्याम प्रकाशन, जयपुर
- संस्करण : 2007
Additional information available
Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
About this sher
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.