Font by Mehr Nastaliq Web
noImage

भगत सिंह

1907 - 1931

भगत सिंह की संपूर्ण रचनाएँ

उद्धरण 5

प्रगति के समर्थक; प्रत्येक व्यक्ति के लिए यह अनिवार्य है कि वह पुराने विश्वास से जुड़ी हर बात की आलोचना करे, उस पर अविश्वास करे और उसे चुनौती दे।

  • शेयर

हम पशुओं की पूजा करते हैं, लेकिन इंसान को पास नहीं फटकने देते।

  • शेयर

अख़बारों का काम भारत की साझी राष्ट्रीय विरासत और परस्पर मेल-मिलाप की भावना को बढ़ावा देना है। लेकिन उसने अपना मुख्य कर्तव्य अज्ञान फैलाना, संकीर्णता का प्रचार करना, लोगों को साम्प्रदायिक बनाना और हमारी साझी विरासत को नष्ट करने को बना रखा है।

  • शेयर

यथार्थवादी होने का दावा करनेवाले को तो समूचे पुरातन विश्वास को चुनौती देनी होगी। यदि विश्वास विवेक का ताप नहीं सह सकता है, तो वह अपने आप ध्वस्त हो जाएगा।

  • शेयर

यदि धर्म को राजनीति से अलग कर दिया जाए; तो हम सब राजनीति में इकट्ठे हो सकते हैं, भले ही हमारी धार्मिक मान्यताएँ जो भी हों।

  • शेयर

पुस्तकें 2

 

Recitation