ड्यूक यूनिवर्सिटी, अमेरिका की एक हिंदी कक्षा में हूँ। विदेशी भाषा के रूप में हिंदी पढ़ने वाले इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को मुझसे बातचीत करने को कहा गया है। भारत से आई हिंदी की प्रोफ़ेसर से वे कुछ भी सवाल पूछ सकते हैं। मुझसे हिंदी में बातचीत करने से उनके भाषायी कौशल को बल मिलेगा। एक-एक कर छोटे-छोटे सवाल वे छात्र, मेरी ओर सरका रहे हैं। आपको क्या अच्छा लगता है, आपकी पसंदीदा फ़िल्म कौन-सी है? मैं जवाब देती हूँ ‘उमराव जान’। शायद कोई भी इस फ़िल्म से परिचित नहीं है। उनकी टीचर, कुसुम नैपसिक, जो अपने छात्रों के बीच बहुत लोकप्रिय हैं, जल्दी से स्क्रीन पर ‘उमराव जान’ का एक पोस्टर दिखाती हैं और बताती हैं कि यह पुरानी ‘उमराव जान’ है, जिसमें हिंदी सिनेमा की मशहूर अदाकारा रेखा ने मुख्य भूमिका निभाई थी, जो अपने संगीत और अभिनय के लिए विशेष लोकप्रिय हुई। कोई पूछता है कि क्या आपको ‘मसान’ अच्छी लगी? उस छात्र ने अभी-अभी साहित्य की अपनी एक कक्षा में दलित साहित्य का अध्ययन करते हुए यह फ़िल्म देखी है। मैं ‘हाँ’ कहने को ही हूँ कि अचानक कोई बहुत तेज़ी से पूछता है ‘उमराव जान’ ही क्यों और मैं कहती हूँ,
“उसमें घनी उदासी है, जो मेरे मन के बहुत क़रीब है। आज भी इस फ़िल्म को देखते हुए मैं रो देती हूँ।”
तभी तपाक से एक और सवाल आता है जिसके बारे में मैंने ख़ुद भी कभी नहीं सोचा था।
“यदि आपको अपने बचपन का कुछ बदलना हो तो आप क्या बदलना चाहेंगी?”
इस सवाल के लिए मैं तैयार न थी क्योंकि कभी ऐसा नहीं सोचा कि जिसे जिया, उसे नहीं भी जीना था, उसे यूँ नहीं भी होना था, उसे बदला भी जा सकता है! मैं बहुत सोच कर जवाब देता हूँ कि शायद लड़की होने की वजह से आने-जाने पर जो पाबंदियाँ थीं अगर हो सकता तो उन्हें बदल देती। उन वर्जनाओं ने मेरे सपने जैसे बचपन में मेरे आत्मविश्वास को बौना किया। आज भी कहीं आने-जाने में मुझे लगता है कि सड़क पर कहीं खो न जाऊँ!
नॉर्थ कैरोलिना का डरम शहर, सड़कें एकदम साफ़-शफ़ाक़। किनारे-किनारे, कम ऊँचाई का फुटपाथ और उसके आसपास घने पेड़ों की पंक्ति। सड़क एकदम सपाट नहीं, दूर से देखो तो ऐसा लगता है कि सड़क की लहरें हों, कहीं उठती हुई, कहीं गिरती हुई दूर-दूर तक।
विद्यार्थियों से बातें छिड़ गई हैं। भारत में, या कहीं भी लड़की होने का मतलब क्या है? दो विद्यार्थियों ने बहुत ख़ूबसूरत कविताएँ लिखी हैं। एक बताती है कि कैसे उसकी माँ किसी की बेटी, किसी की पत्नी और किसी की माँ होकर जीवन जी रही है और अब उसकी बेटी कविता में पूछ रही है—क्या बेटी, माँ या पत्नी होने के अलावा वह और कुछ नहीं है? और अगर वह अच्छी बेटी, अच्छी पत्नी या अच्छी माँ न हुई तो उसका कोई जीवन नहीं है? अमेरिका में रहने वाली उन्नीस-बीस बरस की भारतीय मूल की लड़की अपनी माँ के जीवन को देखकर अपनी कक्षा में यह कविता लिखती है, मेरा मन सीधे उससे जुड़ जाता है। मैं कहती हूँ—
“ज़रा रुको, देखो, बहुत कुछ बदल भी रहा है। हमें उन सबकी तरफ़ भी देखना चाहिए”
पर उस लड़की की पीड़ा को भी महसूस कर पाती हूँ। वह भारतीय मूल के माता-पिता की संतान है जो अमेरिका में पैदा हुई। घर और बाहर की दुनिया के बीच का अंतराल उसके भीतर यह कौन-सी खोखल पैदा कर रहा! उसकी बगल में एक दूसरी लड़की है जो अमेरिकी मूल की है, वह भी कविता लिख रही है। कैसे एक उम्र के बाद अफ़ग़ानिस्तान में बड़ी होती एक लड़की को भाइयों की तरह क़मीज़-पैंट पहनने से मना कर दिया गया है। अब वह अपने भाइयों के साथ बॉल के खेल नहीं खेल सकती। पिता ने आदेश दिया है, उसे हिजाब पहनना होगा। अफ़ग़ानिस्तान में बड़ी होती इस लड़की की जीवन यात्रा को अमेरिका में बैठी एक लड़की किस गहराई से महसूस करती है और यह अनुभव उसके लिए एक विदेशी भाषा में कैसे उतर आता है, कोई न कोई बहनापा तो ज़रूर रहा होगा!
यह यात्राएँ अलग-अलग बिंदुओं के बीच एक कड़ी बुन देती हैं फिर लौट आई हूँ अपने बचपन और उमराव जान के बचपन पर। उमराव जान बेहद ख़ूबसूरत थी इसलिए उन लोगों द्वारा ख़रीद ली गई जो उसे कोठे पर बेच सकते थे। मासूम बचपन कोठे पर नीलाम हो गया! उसकी उदासी आज भी मुझ तक पहुँचती है। मेरी आँखें नम हो आती हैं। अपने बचपन का एक पन्ना भी उसी उदासी से जुड़ता है। भारतीय परिवारों में हम लगातार बच्चों को यही सिखाते हुए बड़ा करते हैं कि वे कुछ नहीं जानते। हमारे बच्चों का मनोबल इस रोक-टोक और वर्जनों में कमज़ोर होता जाता है। बड़े-बड़े मुक़ाम पर पहुँच कर भी मन कमज़ोर ही रहता है। इधर चलो या उधर, कौन-सा रास्ता कहाँ ले जाएगा, कहाँ रुकना होगा, कहाँ बैठ जाना होगा और कहाँ हर बंधन को तोड़कर अपने मन की साँकल से छूट हिम्मत से अपना रास्ता ख़ुद बनाना होगा।
हर रोज़ भारत और विश्व की अनेक लड़कियाँ इन्हीं सवालों से जद्दोजहद करती हुई अपना रास्ता बनाती हैं। क्लास की खिड़की से बाहर देखती हूँ तो ख़ुश और जवान चेहरे दिखाई पड़ते हैं। ड्यूक विश्वविद्यालय दुनिया के महानतम विश्वविद्यालयों में से एक है। वहाँ अलग-अलग देशों से अलग-अलग नस्लों के लोग एक साथ पूरे उत्साह से एकजुट होकर अपना भविष्य निर्माण कर रहे हैं। भारत के उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाके से भी एक लड़की वहाँ बायो-टेक्नॉलजी में पीएच.डी. करने पहुँची है। मेरे एक विशेष व्याख्यान में शामिल होने आई थी। वह अपने जीवन के सकारात्मक बदलाव के विषय में बताती है। इन सबको देख मन आश्वस्त होता है। दुनिया बदल रही है, लड़कियों के लिए भी।
ड्यूक में कई प्रोफ़ेसरान से भी मुलाक़ात हुई। प्रोफ़ेसर सत्ती खन्ना से मिलना भी मन को बदलने वाला अनुभव रहा। चार दिन की कक्षाओं में लगभग हर रोज़ उनसे मिलना हुआ। प्रोफ़ेसर खन्ना ने विनोद कुमार शुक्ल की अनेक पुस्तकों का हिंदी से अंग्रेज़ी में अनुवाद किया है। जब हम पहली बार मिले, तब हिंदी में स्त्री लेखन, दलित लेखन, विमर्शों की सैद्धांतिकी पर उनका एक ही सवाल रहा कि साहित्य और आलोचना की यह सारी पद्धतियाँ क्या हमारे भीतर कुछ परिवर्तन लाने की कोशिश करती हैं? क्या इनके साथ हम (थोड़ा या बहुत) बदलते हैं? पहले-पहल तो लगा कि स्व पर उनका आग्रह ज़रूरत से कुछ ज़्यादा है। साहित्य का काम समाज को समझने की, सामाजिक भेदभाव, असमानताओं को विश्लेषित करने, समानता के लिए संघर्ष और मुक्ति के रास्ते सुझाने की ज़रूरी दृष्टि देना भी है लेकिन प्रोफ़ेसर खन्ना जिस तरह धीमे-धीमे अपने स्व की बात कर रहे थे इसका एक आभास उनकी कक्षा में जाकर हुआ। वे हिंदी साहित्य का एक एडवांस्ड कोर्स पढ़ाते हैं और उन्होंने इस कोर्स के लिए कुछ यात्रा वृत्तांतों को चुना है क्योंकि उनकी नज़र में यात्राएँ हमें बहुत हद तक बदलती हैं। वे जहाँ हमें बदलती हैं, वहीं पाठकों के लिए एक नई दुनिया भी खोलती हैं।
उन दिनों उनकी कक्षा में कृष्णा सोबती का यात्रा वृत्तान्त ‘बुद्ध का कमंडल लद्दाख’ चल रहा था। उन्होंने मुझसे आग्रह किया कि मैं उनके विद्यार्थियों के लिए लगभग डेढ़ पृष्ठ के एक अंश पर टिप्पणी करूँ। उनकी इच्छा थी कि विद्यार्थियों को अपने शिक्षक के अतिरिक्त विश्व के एक अन्य विश्वविद्यालय में पढ़ाने वाले शिक्षक का पर्सपेक्टिव मिले। उनकी इस पहल से मुझे ख़ुशी हुई। मैंने अपनी बात कृष्णा जी के परिचय से शुरू की ताकि विद्यार्थियों के मन में एक छवि बने, वे उस लेखक को जान पाएँ जिसकी यात्राओं के वे सहभागी बन रहे हैं। मेरी कृष्णा जी से जो दो तीन मुलाक़ातें हुईं थीं, उनके हवाले से मैंने कुछ चर्चा की। कुछ बात उनकी वेशभूषा की हुई, जिसका ज़िक्र उन्होंने अपनी पुस्तक ‘गुजरात पाकिस्तान से गुजरात हिंदुस्तान तक’ में किया है। फिर, कृष्णा जी के लिए लेखन किस तरह से एक रजिस्टेंस या प्रतिरोध रहा। उन्होंने राजनीतिक घटनाओं पर लिखा।
भारत की बहुलतावादी संस्कृति में विश्वास जताते हुए हिंदी दैनिक ‘जनसत्ता’ के मुखपृष्ठ पर उनका लेख आया ‘देश जो अयोध्या है और फैज़ाबाद भी’। मैंने उन्हें कृष्णा जी की भाषा में प्रयोगधर्मिता के विषय में बताया और फिर साहित्यिक विधा के रूप में यात्रा वृत्तांत पर कुछ बातचीत हुई। कैसे जीवन में विवरणात्मक कुछ घटनाएँ साहित्य का रूप ले लेती हैं। यात्रा वृत्तांत यात्राओं का लेखा-जोखा भर नहीं है, वह विशिष्ट है क्योंकि एक मानवीय अनुभव उसे एक व्यक्ति की यात्रा से बदलकर एक संस्कृति की पहचान में बदल देता है।
ड्यूक यूनिवर्सिटी में एडवांस्ड कोर्स पढ़ने वाले दो ही विद्यार्थी हैं लेकिन उस विदेशी विश्वविद्यालय में विदेशी भाषा के रूप में हिंदी पढ़ने वाले दो विद्यार्थियों के लिए भी हिंदी शिक्षण की व्यवस्था की गई है। एक छात्रा ने कक्षा के बाद अपने प्रोफ़ेसर से कहा कि उसका मन हुआ कि वह मुझसे गले मिल लेती। किसी भी शिक्षक के लिए यह बहुत सुकून देने वाली बात है कि जिस तरह वह साहित्य को डिकोड करता है, जिस तरह वह अर्थ की परतें खोल पाया उससे एक बहुत सीनियर प्राध्यापक और एक युवा विद्यार्थी समान रूप से प्रभावित हुए।
कक्षा का यह अनुभव अत्यंत तरलता पूर्ण अनुभव है। सत्ती जी के व्यक्तित्व में अपनी विद्वता और अध्यापन को लेकर जरा भी दंभ नहीं। उस कमरे में बैठे हम पाँच लोग प्रोफ़ेसर सत्ती खन्ना, प्रोफ़ेसर कुसुम नैपसिक, मैं और वे दो युवा विद्यार्थी मानो एक ही अनुभव में पूरी तरह डूबे हुए है। यह अपने आप में सबसे बड़ा टेस्टिमोनियल है, आश्वस्त करने वाला! बचपन की घबराहट पीछे छूट गई। बरसों से पढ़ने-पढ़ाने का जो सिलसिला है, उसने दृष्टि को जिस तरह विस्तृत किया, नया आत्मविश्वास दिया पूरा कमरा उस मद्धिम आलोक से दीप्त लग रहा है।
सड़क पर खो जाने का डर शायद अभी शेष है। ड्यूक की पूरी यात्रा में प्रोफेसर कुसुम नैपसिक मेरी संरक्षिका बनी रहीं। वे मुझे साथ ले जातीं और साथ ही वापस लातीं। यूनिवर्सिटी की बस एच-11 की दस मिनटीय यात्रा में हम एक जगह से दूसरी जगह जाते। ड्यूक यूनिवर्सिटी, अमेरिका की तेज़ दौड़ती दुनिया में एक धुला-पुंछा प्रांगण हो जैसे, तेज़ रफ़्तार यहाँ भी थी, छात्रों और शिक्षकों को एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग में कक्षा के लिए जाना पड़ता है। कुछ छात्र स्केट बोर्ड या फिर साइकिल-सी स्कूटी से एक जगह से दूसरी जगह जल्दी-जल्दी आते-जाते दिख जाते लेकिन अगर सड़कों, उनके किनारे बनी बिल्डिंगों, घरों और स्टूडेंट रेजिडेंस की तरफ़ देखा जाए तो उनकी अपनी एक गति है, अपने में डूबे होने की मंद मुस्कान हो जैसे!
विश्वविद्यालय का एक आकर्षण ड्यूक गार्डन है। अत्यंत विस्तृत, पूरा देख पाना संभव नहीं। हम एक हिस्सा देखते हैं जिसे जापानी कहा जाता है। बीच में पानी है, उस पर लाल रंग का पुल, फॉल के रंग चारों ओर छाए हैं। अभी पेड़ों से पत्ते झड़ने शुरू नहीं हुए, बस रंग बदल गए हैं। हरे से पीला, केसरी, लाल।। लाल की भी कई छटाएँ हैं। गहरा गुलाबी, सिंदूरी, ख़ूब गहरा लाल, अँग्रेज़ी के मैरून जैसा। एक व्हाइट गार्डन भी है। सफेद फूल, सफ़ेद कद्दुओं की सजावट, चारों ओर हरा और सफ़ेद, मैनीक्युर्ड! फॉल के रंगों में थोड़ा फीका लग रहा है। इधर से उधर मेरे साथ प्रोफ़ेसर कुसुम नैपसिक हैं। मेरी ड्यूक यात्रा का सारा श्रेय उन्हीं को है। इससे पहले कुछ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में उनसे मिलना हुआ लेकिन इस बार का अनुभव बिल्कुल अलग रहा। उनकी अपनी कहानी लड़कियों की हिम्मत की मिसाल है। सरल हृदया, बहुत मेहनत करने वाली।। शिक्षण को ही अपने जीवन का लक्ष्य बना लिया है। छात्रों के बीच उनकी लोकप्रियता देखकर अचंभित रह गई।
विदेश से अक्सर यह समाचार आते हैं कि हिंदी की कक्षा में छात्रों की संख्या कम होती जा रही है। न पढ़ने वालों की कोई ख़ास रुचि है, न पढ़ाने वालों को नया कुछ करने का उतना उत्साह ही है। देखा जाए तो विदेशों में हिंदी शिक्षण की अपनी दिशा है। भाषा, साहित्य, लेखन विधाएँ, सिनेमा और विज्ञापन-सब, हिंदी सीखने-सिखाने में झरोखे का काम करते हैं। हिंदी भाषा की इंटरमीडीएट कक्षा में एक दिन हमने विज्ञापन की भाषा पर बात की। विज्ञापन की संरचना पर किए अपने शोध के आधार पर मैंने विद्यार्थियों से यह चर्चा की कि विज्ञापन भाषा का विचलन किस प्रकार करता है, वे कौन से तत्त्व हैं जो विज्ञापन की भाषा को रचनात्मक बनाते हैं आदि। बाज़ार को लक्ष्य बनाकर चलने वाले विज्ञापनों में अंतरराष्ट्रीय उत्पादों की पंचलाइन में कैसी समानताएँ होती हैं इनका विश्लेषण करने में छात्रों को बहुत आनंद आया। फिर उन सबने अपनी कल्पना से सजाकर एक-एक स्लोगन लिखा।
साहित्य की कक्षाओं में हमने भारतीय स्त्री लेखन पढ़ते हुए अनामिका, कृष्णा सोबती और अमृता प्रीतम के साहित्य के कुछ अंश पढ़े। मैंने जो व्याख्याएँ कीं उनसे छात्रों के मन में एक नया उत्साह दिखा। उन्होंने बताया कि उनमें से कुछ भारतीय साहित्य पढ़ते रहे हैं लेकिन मैंने जो संदर्भ उठाए वैसा पहले उन्होंने नहीं सोचा था। कक्षा के अंत में कुछ छात्रों ने आभार व्यक्त किया। उनकी आँखों की चमक, पूरी भाव-भंगिमा मुझ तक पहुँच रही थी लेकिन दो दिन पहले उनका लिखा फीडबैक मिला जिसे पढ़कर मन आह्लादित है और अपने शिक्षक होने की सार्थकता पर थोड़ा मान हो आया है। इस सबके बीच यह सुनकर अच्छा लगा कि छात्र पूछ रहे हैं “कुसुम जी, आप अगले सेमेस्टर में क्या पढ़ाएँगी?” कुसुम जी की शिक्षण पद्धति ऐसी है कि उनकी क्लास के लिए वेटिंग लिस्ट है। विद्यार्थियों का कहना है उनकी कक्षाओं में सीखने के साथ आनंद आता है। कुसुम ड्यूक गार्डन में मुझे बता रही हैं कि वे एक मैप तैयार कर छात्रों को ‘ट्रेशर हंट’ के लिए भेजती हैं जिसमें दायें मुड़ें या बाएँ के साथ-साथ फूलों, वृक्षों, रंगों, सब्जियों के नामों की पहचान हँसते-हँसते हो जाती है। अनुभव और शिक्षा का भाषाई ताल-मेल। कोई अचंभा नहीं कि कुसुम जी को ड्यूक में ‘बेस्ट टीचर’ का सम्मान प्राप्त हुआ।
ड्यूक की यह चार दिन की यात्रा सघन अनुभवों से भरी रही। पहले दिन होटल के बाहर सड़क पर जब झुटपुटा गहराने लगा तो अपनी थकान में डूबे हुए ख़ुद से ही पूछा कि इस उम्र में घर की सुरक्षा से इतनी दूर मैं क्या कर रही हूँ? सात समंदर पार क्या पाने आई हूँ? अब जीवन में शायद कुछ भी पाने को बाकी नहीं बचा फिर भी अज्ञात अनुभव का आकर्षण खींच लाया है। यात्राएँ अनुभव की धार पर जीवन को तराशने का काम करती हैं। आप स्वयं नहीं जानते कि कब कहाँ और क्या बदल जाएगा। अनजाने अनुभव, मन की सतह पर यूँ छा जाते हैं कि हमेशा के लिए स्मृति की परतों में बस जाते हैं। ड्यूक की यह यात्रा सदा ऐसे ही रहेगी!
Dyook yunivarsiti, amerika ki ek hindi kaksha mein hoon. videshi bhasha ke roop mein hindi paDhne vale intarmiDiyet ke vidyarthiyon ko mujhse batachit karne ko kaha gaya hai. bharat se aai hindi ki profesar se ve kuch bhi saval poochh sakte hain. mujhse hindi mein batachit karne se unke bhashayi kaushal ko bal milega. ek ek kar chhote chhote saval ve chhaatr, meri or sarka rahe hain. aapko kya achchha lagta hai, apaki pasandida film kaun si hai? main javab deti hoon ‘umrav jaan’. shayad koi bhi is film se parichit nahin hai. unki tichar, kusum naipsik, jo apne chhatron ke beech bahut lokapriy hain, jaldi se skreen par ‘umrav jaan’ ka ek postar dikhati hain aur batati hain ki ye purani ‘umrav jaan’ hai, jismen hindi sinema ki mashhur adakara rekha ne mukhya bhumika nibhai thi, jo apne sangit aur abhinay ke liye vishesh lokapriy hui. koi puchhta hai ki kya aapko ‘masan’ achchhi lagi? us chhaatr ne abhi abhi sahitya ki apni ek kaksha mein dalit sahitya ka adhyayan karte hue ye film dekhi hai. main ‘haan’ kahne ko hi hoon ki achanak koi bahut tezi se puchhta hai ‘umrav jaan’ hi kyon aur main kahti hoon,
“usmen ghani udasi hai, jo mere man ke bahut qarib hai. aaj bhi is film ko dekhte hue main ro deti hoon. ”
tabhi tapak se ek aur saval aata hai jiske bare mein mainne khud bhi kabhi nahin socha tha.
“yadi aapko apne bachpan ka kuch badalna ho to aap kya badalna chahengi?”
is saval ke liye main taiyar na thi kyonki kabhi aisa nahin socha ki jise jiya, use nahin bhi jina tha, use yoon nahin bhi hona tha, use badla bhi ja sakta hai! main bahut soch kar javab deta hoon ki shayad laDki hone ki vajah se aane jane par jo pabandiyan theen agar ho sakta to unhen badal deti. un varjnaon ne mere sapne jaise bachpan mein mere atmavishvas ko bauna kiya. aaj bhi kahin aane jane mein mujhe lagta hai ki saDak par kahin kho na jaun!
naurth kairolina ka Daram shahr, saDken ekdam saaf shafaq. kinare kinare, kam uunchai ka phutpath aur uske asapas ghane peDon ki pankti. saDak ekdam sapat nahin, door se dekho to aisa lagta hai ki saDak ki lahren hon, kahin uthti hui, kahin girti hui door door tak.
vidyarthiyon se baten chhiD gai hain. bharat mein, ya kahin bhi laDki hone ka matlab kya hai? do vidyarthiyon ne bahut khubsurat kavitayen likhi hain. ek batati hai ki kaise uski maan kisi ki beti, kisi ki patni aur kisi ki maan hokar jivan ji rahi hai aur ab uski beti kavita mein poochh rahi hai—kya beti, maan ya patni hone ke alava wo aur kuch nahin hai? aur agar wo achchhi beti, achchhi patni ya achchhi maan na hui to uska koi jivan nahin hai? amerika mein rahne vali unnis bees baras ki bharatiy mool ki laDki apni maan ke jivan ko dekhkar apni kaksha mein ye kavita likhti hai, mera man sidhe usse juD jata hai. main kahti hoon—
“zara ruko, dekho, bahut kuch badal bhi raha hai. hamein un sabki taraf bhi dekhana chahiye”
par us laDki ki piDa ko bhi mahsus kar pati hoon. wo bharatiy mool ke mata pita ki santan hai jo amerika mein paida hui. ghar aur bahar ki duniya ke beech ka antral uske bhitar ye kaun si khokhal paida kar raha! uski bagal mein ek dusri laDki hai jo ameriki mool ki hai, wo bhi kavita likh rahi hai. kaise ek umr ke baad afghanistan mein baDi hoti ek laDki ko bhaiyon ki tarah qamiz paint pahanne se mana kar diya gaya hai. ab wo apne bhaiyon ke saath baul ke khel nahin khel sakti. pita ne adesh diya hai, use hijab pahanna hoga. afghanistan mein baDi hoti is laDki ki jivan yatra ko amerika mein baithi ek laDki kis gahrai se mahsus karti hai aur ye anubhav uske liye ek videshi bhasha mein kaise utar aata hai, koi na koi bahnapa to zarur raha hoga!
ye yatrayen alag alag binduon ke beech ek kaDi bun deti hain phir laut aai hoon apne bachpan aur umraav jaan ke bachpan par. umraav jaan behad khubsurat thi isliye un logon dvara kharid li gai jo use kothe par bech sakte the. masum bachpan kothe par nilam ho gaya! uski udasi aaj bhi mujh tak pahunchti hai. meri ankhen nam ho aati hain. apne bachpan ka ek panna bhi usi udasi se juDta hai. bharatiy parivaron mein hum lagatar bachchon ko yahi sikhate hue baDa karte hain ki ve kuch nahin jante. hamare bachchon ka manobal is rok tok aur varjnon mein kamzor hota jata hai. baDe baDe muqam par pahunch kar bhi man kamzor hi rahta hai. idhar chalo ya udhar, kaun sa rasta kahan le jayega, kahan rukna hoga, kahan baith jana hoga aur kahan har bandhan ko toDkar apne man ki sankal se chhoot himmat se apna rasta khud banana hoga.
har roz bharat aur vishv ki anek laDkiyan inhin savalon se jaddojhad karti hui apna rasta banati hain. klaas ki khiDki se bahar dekhti hoon to khush aur javan chehre dikhai paDte hain. Dyook vishvavidyalay duniya ke mahantam vishvvidyalyon mein se ek hai. vahan alag alag deshon se alag alag naslon ke log ek saath pure utsaah se ekjut hokar apna bhavishya nirman kar rahe hain. bharat ke uttar pardesh ke gramin ilake se bhi ek laDki vahan bayo teknaulji mein piyech. Di. karne pahunchi hai. mere ek vishesh vyakhyan mein shamil hone aai thi. wo apne jivan ke sakaratmak badlav ke vishay mein batati hai. in sabko dekh man ashvast hota hai. duniya badal rahi hai, laDakiyon ke liye bhi.
Dyook mein kai profesran se bhi mulaqat hui. profesar satti khanna se milna bhi man ko badalne vala anubhav raha. chaar din ki kakshaon mein lagbhag har roz unse milna hua. profesar khanna ne vinod kumar shukl ki anek pustkon ka hindi se angrezi mein anuvad kiya hai. jab hum pahli baar mile, tab hindi mein stri lekhan, dalit lekhan, vimarshon ki saiddhantiki par unka ek hi saval raha ki sahitya aur alochana ki ye sari paddhatiyan kya hamare bhitar kuch parivartan lane ki koshish karti hain? kya inke saath hum (thoDa ya bahut) badalte hain? pahle pahal to laga ki sva par unka agrah zarurat se kuch zyada hai. sahitya ka kaam samaj ko samajhne ki, samajik bhedabhav, asmantaon ko vishleshit karne, samanata ke liye sangharsh aur mukti ke raste sujhane ki zaruri drishti dena bhi hai lekin profesar khanna jis tarah dhime dhime apne sva ki baat kar rahe the iska ek abhas unki kaksha mein jakar hua. ve hindi sahitya ka ek eDvaansD kors paDhate hain aur unhonne is kors ke liye kuch yatra vrittanton ko chuna hai kyonki unki nazar mein yatrayen hamein bahut had tak badalti hain. ve jahan hamein badalti hain, vahin pathkon ke liye ek nai duniya bhi kholti hain.
un dinon unki kaksha mein krishna sobti ka yatra vrittant ‘buddh ka kamanDal laddakh’ chal raha tha. unhonne mujhse agrah kiya ki main unke vidyarthiyon ke liye lagbhag DeDh prishth ke ek ansh par tippni karun. unki ichchha thi ki vidyarthiyon ko apne shikshak ke atirikt vishv ke ek anya vishvavidyalay mein paDhane vale shikshak ka parspektiv mile. unki is pahal se mujhe khushi hui. mainne apni baat krishna ji ke parichay se shuru ki taki vidyarthiyon ke man mein ek chhavi bane, ve us lekhak ko jaan payen jiski yatraon ke ve sahbhagi ban rahe hain. meri krishna ji se jo do teen mulaqaten huin theen, unke havale se mainne kuch charcha ki. kuch baat unki veshbhusha ki hui, jiska zikr unhonne apni pustak ‘gujrat pakistan se gujrat hindustan tak’ mein kiya hai. phir, krishna ji ke liye lekhan kis tarah se ek rajistens ya pratirodh raha. unhonne rajnitik ghatnaon par likha.
bharat ki bahultavadi sanskriti mein vishvas jatate hue hindi dainik ‘jansatta’ ke mukhprishth par unka lekh aaya ‘desh jo ayodhya hai aur phaizabad bhee’. mainne unhen krishna ji ki bhasha mein pryogdharmita ke vishay mein bataya aur phir sahityik vidha ke roop mein yatra vrittant par kuch batachit hui. kaise jivan mein vivarnatmak kuch ghatnayen sahitya ka roop le leti hain. yatra vrittant yatraon ka lekha jokha bhar nahin hai, wo vishisht hai kyonki ek manaviy anubhav use ek vyakti ki yatra se badalkar ek sanskriti ki pahchan mein badal deta hai.
Dyook yunivarsiti mein eDvaansD kors paDhne vale do hi vidyarthi hain lekin us videshi vishvavidyalay mein videshi bhasha ke roop mein hindi paDhne vale do vidyarthiyon ke liye bhi hindi shikshan ki vyavastha ki gai hai. ek chhatra ne kaksha ke baad apne profesar se kaha ki uska man hua ki wo mujhse gale mil leti. kisi bhi shikshak ke liye ye bahut sukun dene vali baat hai ki jis tarah wo sahitya ko DikoD karta hai, jis tarah wo arth ki parten khol paya usse ek bahut siniyar pradhyapak aur ek yuva vidyarthi saman roop se prabhavit hue.
kaksha ka ye anubhav atyant taralta poorn anubhav hai. satti ji ke vyaktitv mein apni vidvta aur adhyapan ko lekar jara bhi dambh nahin. us kamre mein baithe hum paanch log profesar satti khanna, profesar kusum naipsik, main aur ve do yuva vidyarthi mano ek hi anubhav mein puri tarah Dube hue hai. ye apne aap mein sabse baDa testimoniyal hai, ashvast karne vala! bachpan ki ghabrahat pichhe chhoot gai. barson se paDhne paDhane ka jo silsila hai, usne drishti ko jis tarah vistrit kiya, naya atmavishvas diya pura kamra us maddhim aalok se deept lag raha hai.
saDak par kho jane ka Dar shayad abhi shesh hai. Dyook ki puri yatra mein prophesar kusum naipsik meri sanrakshika bani rahin. ve mujhe saath le jatin aur saath hi vapas latin. yunivarsiti ki bas ech 11 ki das mintiy yatra mein hum ek jagah se dusri jagah jate. Dyook yunivarsiti, amerika ki tez dauDti duniya mein ek dhula punchha prangan ho jaise, tez raftar yahan bhi thi, chhatron aur shikshkon ko ek bilDing se dusri bilDing mein kaksha ke liye jana paDta hai. kuch chhaatr sket borD ya phir saikil si skuti se ek jagah se dusri jagah jaldi jaldi aate jate dikh jate lekin agar saDkon, unke kinare bani bilDingon, gharon aur stuDent rejiDens ki taraf dekha jaye to unki apni ek gati hai, apne mein Dube hone ki mand muskan ho jaise!
vishvavidyalay ka ek akarshan Dyook garDan hai. atyant vistrit, pura dekh pana sambhav nahin. hum ek hissa dekhte hain jise japani kaha jata hai. beech mein pani hai, us par laal rang ka pul, phaul ke rang charon or chhaye hain. abhi peDon se patte jhaDne shuru nahin hue, bas rang badal ge hain. hare se pila, kesari, laal. . laal ki bhi kai chhatayen hain. gahra gulabi, sinduri, khoob gahra laal, angrezi ke mairun jaisa. ek vhait garDan bhi hai. saphed phool, safed kadduon ki sajavat, charon or hara aur safed, mainikyurD! phaul ke rangon mein thoDa phika lag raha hai. idhar se udhar mere saath profesar kusum naipsik hain. meri Dyook yatra ka sara shrey unhin ko hai. isse pahle kuch antarrashtriy sammelnon mein unse milna hua lekin is baar ka anubhav bilkul alag raha. unki apni kahani laDakiyon ki himmat ki misal hai. saral hridya, bahut mehnat karne vali. . shikshan ko hi apne jivan ka lakshya bana liya hai. chhatron ke beech unki lokapriyta dekhkar achambhit rah gai.
videsh se aksar ye samachar aate hain ki hindi ki kaksha mein chhatron ki sankhya kam hoti ja rahi hai. na paDhne valon ki koi khaas ruchi hai, na paDhane valon ko naya kuch karne ka utna utsaah hi hai. dekha jaye to videshon mein hindi shikshan ki apni disha hai. bhasha, sahitya, lekhan vidhayen, sinema aur vigyapan sab, hindi sikhne sikhane mein jharokhe ka kaam karte hain. hindi bhasha ki intarmiDiyet kaksha mein ek din hamne vigyapan ki bhasha par baat ki. vigyapan ki sanrachna par kiye apne shodh ke adhar par mainne vidyarthiyon se ye charcha ki ki vigyapan bhasha ka vichlan kis prakar karta hai, ve kaun se tattv hain jo vigyapan ki bhasha ko rachnatmak banate hain aadi. bazar ko lakshya banakar chalne vale vigyapnon mein antarrashtriy utpadon ki panchlain mein kaisi samantayen hoti hain inka vishleshan karne mein chhatron ko bahut anand aaya. phir un sabne apni kalpana se sajakar ek ek slogan likha.
sahitya ki kakshaon mein hamne bharatiy stri lekhan paDhte hue anamika, krishna sobti aur amrita pritam ke sahitya ke kuch ansh paDhe. mainne jo vyakhyayen keen unse chhatron ke man mein ek naya utsaah dikha. unhonne bataya ki unmen se kuch bharatiy sahitya paDhte rahe hain lekin mainne jo sandarbh uthaye vaisa pahle unhonne nahin socha tha. kaksha ke ant mein kuch chhatron ne abhar vyakt kiya. unki ankhon ki chamak, puri bhaav bhangima mujh tak pahunch rahi thi lekin do din pahle unka likha phiDbaik mila jise paDhkar man ahladit hai aur apne shikshak hone ki sarthakta par thoDa maan ho aaya hai. is sabke beech ye sunkar achchha laga ki chhaatr poochh rahe hain “kusum ji, aap agle semestar mein kya paDhayengi?” kusum ji ki shikshan paddhati aisi hai ki unki klaas ke liye veting list hai. vidyarthiyon ka kahna hai unki kakshaon mein sikhne ke saath anand aata hai. kusum Dyook garDan mein mujhe bata rahi hain ki ve ek maip taiyar kar chhatron ko ‘treshar hant’ ke liye bhejti hain jismen dayen muDen ya bayen ke saath saath phulon, vrikshon, rangon, sabjiyon ke namon ki pahchan hanste hanste ho jati hai. anubhav aur shiksha ka bhashai taal mel. koi achambha nahin ki kusum ji ko Dyook mein ‘best tichar’ ka samman praapt hua.
Dyook ki ye chaar din ki yatra saghan anubhvon se bhari rahi. pahle din hotal ke bahar saDak par jab jhutputa gahrane laga to apni thakan mein Dube hue khud se hi puchha ki is umr mein ghar ki suraksha se itni door main kya kar rahi hoon? saat samandar paar kya pane aai hoon? ab jivan mein shayad kuch bhi pane ko baki nahin bacha phir bhi agyat anubhav ka akarshan kheench laya hai. yatrayen anubhav ki dhaar par jivan ko tarashne ka kaam karti hain. aap svayan nahin jante ki kab kahan aur kya badal jayega. anjane anubhav, man ki satah par yoon chha jate hain ki hamesha ke liye smriti ki parton mein bas jate hain. Dyook ki ye yatra sada aise hi rahegi!

Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
OKAY
About this sher
Close
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.
OKAY
You have remaining out of free content pages.Log In or Register to become a Rekhta Family member to access the full website.
join rekhta family!
You have exhausted your 5 free content pages. Register and enjoy UNLIMITED access to the whole universe of Urdu Poetry, Rare Books, Language Learning, Sufi Mysticism, and more.