प्रेमचंद-जयंती [31 जुलाई 2020] के अवसर पर लोकार्पित ‘हिन्दवी’ ने साहित्य-संसार में अपने छह वर्ष सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। हिंदी भाषा और साहित्य पर एकाग्र इस सिलसिले में हमने वेब और सोशल मीडिया के माध्यम से हिंदी के व्यापक पाठक समुदाय तक अपनी पहुँच बनाई है और अपने अभिनव प्रयत्नों के लिए सराहे भी गए हैं। ‘हिन्दवी उत्सव’—‘हिन्दवी’ [hindwi.org] का वार्षिक साहित्यिक आयोजन है। इस उत्सव में गत छह वर्षों से हिंदी-संसार से संबद्ध महत्त्वपूर्ण साहित्यिक हस्तियाँ शरीक होती रही हैं। इस बार ‘हिन्दवी उत्सव’ प्रयागराज में हो रहा है, यानी निराला-शब्दों में कहें तो— इलाहाबाद के पथ पर...

















आपके द्वारा दी गई जानकारी हमें प्राप्त हो गई है। चयनित हिंदी-प्रेमियों को हम ई-मेल के माध्यम से आमंत्रण भेजेंगे।
‘हिन्दवी उत्सव-2026’ में रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपका आभार! रविवार, 23 अगस्त 2026 को उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र [NCZCC] प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में आपका हार्दिक स्वागत है। प्रवेश नि:शुल्क और पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर...