‘हिन्दवी उत्सव’-2026 में आयोजित होने जा रही ‘ऑल इंडिया कैंपस कविता’ प्रतियोगिता के दूसरे संस्करण के लिए देश भर से प्राप्त कुल 1739 प्रविष्टियों पर गहन विचार-विमर्श के बाद फ़ाइनल लिस्ट [टॉप-10] तैयार की गई, जो अब आपके सामने है। इस प्रक्रम में ‘हिन्दवी’ ने यह तय किया है कि गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रतियोगिता का अंतिम निर्णय यानी कविता पर फ़ैसला कोई एक निर्णायक या निर्णायक-मंडल नहीं; बल्कि प्रत्येक वह पाठक करेगा जो कविता से प्रेम करता है, उसकी समझ रखता है और उसमें संभावना देखता है। इसके लिए हम आपको आमंत्रित कर रहे हैं कि आप ‘हिन्दवी’ पर ‘ऑल इंडिया कैंपस कविता’ के टॉप-10 प्रतिभागियों की कविताएँ पढ़िए और अपने पसंदीदा कवि के लिए वोट करिए...
आपका वोट हमने दर्ज कर लिया है।
प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी ‘हिन्दवी उत्सव’ आपकी प्रतीक्षा में है। ‘हिन्दवी उत्सव’ में आप तमाम हिन्दी-प्रेमियों का स्वागत है। आपकी उपस्थिति ‘हिन्दवी’ को उपकृत करेगी।
हिन्दवी उत्सव 2026
रजिस्टर कीजिए